क्या पृथ्वी शॉ पर 100 रुपये का जुर्माना कोर्ट का बड़ा संदेश है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पृथ्वी शॉ पर 100 रुपये का जुर्माना कोर्ट का बड़ा संदेश है?

सारांश

क्या भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कोर्ट का 100 रुपये का जुर्माना एक बड़ा संदेश है? जानिए इस मामले की पूरी जानकारी और वकील अली काशिफ खान की राय।

मुख्य बातें

पृथ्वी शॉ पर 100 रुपये का जुर्माना कोर्ट का महत्वपूर्ण संदेश है।
सपना गिल के खिलाफ शिकायत के बाद कार्रवाई हुई।
अली काशिफ खान ने समय बर्बाद करने का आरोप लगाया।
कानून सभी के लिए समान है।
16 दिसंबर को पृथ्वी शॉ को जवाब दाखिल करने की नई तारीख दी गई है।

मुंबई, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के खिलाफ कथित मारपीट के मामले में जवाब देने में देरी के कारण भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया है। सपना गिल के वकील अली काशिफ खान का मानना है कि यह कोर्ट की ओर से एक महत्वपूर्ण संदेश है।

वकील अली काशिफ खान ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "हमने अपनी क्लाइंट के साथ हाथापाई को लेकर पृथ्वी शॉ और उनके समूह के खिलाफ शिकायत की थी। जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, तो हमने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में जाकर मांग की कि वह एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दें, लेकिन कोर्ट ने पुलिस को केवल पूछताछ का आदेश दिया। हमने सेशंस कोर्ट डिंडोशी में ऑर्डर को चुनौती दी। आज लगभग एक साल का समय बीत चुका है, लेकिन इस मामले में पृथ्वी शॉ का कोई जवाब नहीं आया है।"

उन्होंने कहा, "सेशंस कोर्ट डिंडोशी के जज ने पृथ्वी शॉ को कई बार जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। इसके बाद उनके वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए तीन से अधिक टर्म्स ले ली हैं। बुधवार को जब उनके वकील को जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने फिर से समय मांगा, जिसे सुनते ही जज ने 100 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया। यह केवल एक जुर्माने की बात नहीं है, बल्कि यह कोर्ट की ओर से दिया गया एक महत्वपूर्ण संदेश है। कानून सभी के लिए समान है। अब पृथ्वी शॉ को जवाब दाखिल करने के लिए 16 दिसंबर की तारीख दी गई है।"

अली काशिफ खान ने कहा, "मेरा मानना है कि उनके वकील की ओर से समय बर्बाद किया जा रहा है। इस मामले को खींचा जा रहा है। शायद उनके पास कोई ठोस जवाब नहीं है। हमारा आरोप है कि पुलिस उनके साथ मिली हुई है।"

ज्ञात हो कि फरवरी 2023 में अंधेरी के एक पब में सपना गिल और पृथ्वी शॉ के बीच सेल्फी को लेकर विवाद हुआ था। सपना का आरोप है कि जब उनकी दोस्त ने शॉ से सेल्फी मांगी, तो शॉ ने मना करते हुए उनका फोन छीनकर फेंक दिया। इसके साथ ही सपना गिल ने हाथापाई और छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पृथ्वी शॉ पर जुर्माना क्यों लगाया गया?
डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने सपना गिल के खिलाफ कथित मारपीट के मामले में जवाब देने में देरी के कारण पृथ्वी शॉ पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया।
सपना गिल का आरोप क्या था?
सपना गिल ने आरोप लगाया कि पृथ्वी शॉ ने सेल्फी मांगने पर उनका फोन छीनकर फेंक दिया और उनके साथ हाथापाई की।
अली काशिफ खान का इस मामले में क्या कहना है?
अली काशिफ खान का मानना है कि कोर्ट का यह जुर्माना एक बड़ा संदेश है और यह दर्शाता है कि कानून सभी के लिए समान है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले