राशिद खान ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में भागीदारी को लेकर जताया संदेह
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अफगानिस्तान के प्रमुख लेग स्पिनर राशिद खान ने भारत के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट में अपनी भागीदारी को लेकर संदेहरेड-बॉल क्रिकेट उनके लंबे करियर के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
राशिद ने कहा, "मैं पहले भी एक टेस्ट खेल चुका हूं। मैं केवल आराम से खेलना चाहता हूं। मुझे अपनी पीठ में कोई चोट नहीं चाहिये। मैं 100 टेस्ट मैच नहीं खेल सकता। रेड-बॉल क्रिकेट मेरे लिए थोड़ा चुनौतिपूर्ण है क्योंकि मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि इससे दूर रहो। फिर भी मैंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 67 ओवर फेंके, जिससे डॉक्टर हैरान रह गए।"
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें वनडे क्रिकेट बहुत पसंद है और उनका ध्यान इस फॉर्मेट पर केंद्रित है। वह इस फॉर्मेट में लंबे समय तक खेल सकते हैं। रेड-बॉल क्रिकेट को सीमित रखना पड़ेगा। साल में एक टेस्ट खेलना है तो मैं उसे खेल लूंगा, लेकिन इससे ज्यादा प्रबंधन करना मुश्किल होगा।
राशिद ने कहा कि अगर वह टीम का हिस्सा हैं तो उन्हें पूरे दिन गेंदबाजी करनी होगी। उन्हें सावधानी बरतनी है और खुद को वनडे विश्व कप के लिए तैयार करना है।
दिग्गज लेग स्पिनर के बयान से यह स्पष्ट होता है कि भविष्य में वह अपना ध्यान वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर रखना चाहते हैं।
अब तक राशिद ने अफगानिस्तान के 12 टेस्ट में से केवल छह में हिस्सा लिया है और आखिरी बार जनवरी 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। 2023 वनडे विश्व कप के बाद उनकी पीठ की सर्जरी ने रेड-बॉल क्रिकेट में उनकी उपलब्धता सीमित कर दी है।
आईपीएल 2026 के बाद अफगानिस्तान और भारत के बीच न्यू चंडीगढ़ में 6-10 जून तक एकमात्र टेस्ट खेला जाना है।
राशिद खान आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।