5 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट का मील का पत्थर पार किया, जीटी को हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट का मील का पत्थर पार किया, जीटी को हराया

सारांश

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रवि बिश्नोई ने 200 विकेट पूरे किए, जो कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जानें इस मुकाबले की खास बातें।

मुख्य बातें

रवि बिश्नोई ने टी20 में 200 विकेट पूरे किए।
राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
गुजरात टाइटंस को इस सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
ध्रुव जुरेल की शानदार पारी ने जीत में योगदान दिया।
राजस्थान रॉयल्स अब प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर हैं।

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से पराजित किया। गेंदबाजी में राजस्थान की लगातार दूसरी जीत के नायक रवि बिश्नोई रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए। इसके साथ ही बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट का भी आंकड़ा पार किया।

रवि बिश्नोई ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए एक चुनौती साबित किया। उनकी घुमती हुई गेंदें गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों के लिए समझना मुश्किल थीं। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए। यह उनके आईपीएल करियर में पहली बार था जब उन्होंने एक मैच में 4 विकेट लिए। बिश्नोई ने राहुल तेवतिया को आउट करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 200 विकेट की उपलब्धि हासिल की। वह इस मानक को प्राप्त करने वाले भारत के 19वें और 9वें स्पिन गेंदबाज बने। उन्होंने साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया।

हालांकि, 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के लगाए। जोस बटलर ने 26, राशिद खान ने 24 और कगिसो रबाडा ने 23 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की है, जबकि गुजरात टाइटंस को इस सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुँच गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्हें एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी हासिल कराया। राजस्थान रॉयल्स की जीत ने उन्हें टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुँचाया, जो उनके प्रदर्शन की महत्ता को दर्शाता है।
RashtraPress
5 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रवि बिश्नोई ने कितने विकेट लिए?
रवि बिश्नोई ने इस मैच में 4 विकेट लिए और टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए।
राजस्थान रॉयल्स ने कितने रन बनाए?
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 210 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस ने कितने रन बनाये?
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 204 रन बनाये।
इस मैच का मुख्य नायक कौन था?
इस मैच का मुख्य नायक रवि बिश्नोई थे।
राजस्थान रॉयल्स की स्थिति क्या है?
राजस्थान रॉयल्स इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुँच गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले