आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 3 गेंदबाज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 3 गेंदबाज

सारांश

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच होने जा रहा है। जानें उन तीन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने इन मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

मुख्य बातें

भुवनेश्वर कुमार : 20 पारियों में 19 विकेट युजवेंद्र चहल : 16 मैचों में 17 विकेट टी नटराजन : 8 मैचों में 12 विकेट आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च को गेंदबाजों का प्रदर्शन मैच का परिणाम बदल सकता है

नई दिल्ली, २६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल २०२६ की शुरुआत २८ मार्च से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं उन तीन गेंदबाजों के नाम, जिन्होंने आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

भुवनेश्वर कुमार: आईपीएल में आरसीबी और एसआरएच के बीच हुए मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। भुवनेश्वर ने २० पारियों में एसआरएच के १९ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। इस दौरान उनकी इकोनॉमी ८.४७ रही है। भुवनेश्वर ने आईपीएल २०२५ में आरसीबी को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भुवी लंबे समय से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं और वे २०१६ में चैंपियन बनी एसआरएच टीम का भी हिस्सा थे। भुवनेश्वर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जहां उन्होंने कुल १९८ विकेट लिए हैं।

युजवेंद्र चहल: हालाँकि युजवेंद्र चहल अब आरसीबी का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा से एसआरएच के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। चहल ने आरसीबी की जर्सी में खेले १६ मैचों में हैदराबाद के १७ बल्लेबाजों को आउट किया है। इस दौरान उनकी इकोनॉमी ७.५५ रही।

चहल आईपीएल २०२६ में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने अब तक खेले गए १७४ मैचों में २२१ विकेट लिए हैं। चहल इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में २०० विकेट का आंकड़ा पार किया है।

टी नटराजन: आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टी नटराजन तीसरे स्थान पर हैं। नटराजन ने ८ मैचों में कुल १२ विकेट निकाले हैं, उनकी इकोनॉमी ७.७४ रही है। पिछले सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे और आईपीएल २०२६ में भी वे दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरसीबी और एसआरएच के बीच पहला मैच कब है?
आरसीबी और एसआरएच के बीच पहला मैच 28 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भुवनेश्वर कुमार ने कितने विकेट लिए हैं?
भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी और एसआरएच के बीच हुए मैचों में 19 विकेट लिए हैं।
युजवेंद्र चहल किस टीम का हिस्सा हैं?
युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।
टी नटराजन ने कितने मैचों में विकेट लिए हैं?
टी नटराजन ने आरसीबी और एसआरएच के बीच 8 मैचों में 12 विकेट लिए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है?
युजवेंद्र चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 221 विकेट लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस