आरसीबी का नाम है आईपीएल का सबसे कम स्कोर, जानें विस्तृत लिस्ट

Click to start listening
आरसीबी का नाम है आईपीएल का सबसे कम स्कोर, जानें विस्तृत लिस्ट

सारांश

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जिसमें आरसीबी का नाम सबसे कम स्कोर के लिए जाना जाता है। जानें अन्य टीमों के न्यूनतम स्कोर के बारे में।

Key Takeaways

  • आरसीबी का न्यूनतम स्कोर: 49 रन
  • दूसरा न्यूनतम स्कोर: राजस्थान रॉयल्स, 58 रन
  • तीसरा न्यूनतम स्कोर: राजस्थान रॉयल्स, 59 रन
  • दिल्ली कैपिटल्स का न्यूनतम स्कोर: 66 और 67 रन

नई दिल्ली, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का शुभारंभ 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। आईपीएल के इतिहास में न्यूनतम स्कोर आरसीबी के नाम दर्ज है। 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की पूरी टीम केवल 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

आरसीबी (49 रन): 23 अप्रैल 2017 को ईडन गार्डन्स के मैदान पर आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम केकेआर के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से टूट गया था। आरसीबी की टीम केवल 49 रन बनाकर सिमट गई, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे कम स्कोर है। इस मैच में विराट कोहली अपना खाता खोलने में भी असफल रहे और क्रिस गेल 7 रन बनाकर आउट हुए।

राजस्थान रॉयल्स (58): आईपीएल 2009 में आरसीबी के खिलाफ एक मैच में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम महज 58 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इसमें से तीन बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला, और कुल 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

राजस्थान रॉयल्स (59 रन): आईपीएल इतिहास का तीसरा न्यूनतम स्कोर भी राजस्थान रॉयल्स के नाम है। 2023 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान की पूरी टीम 59 रन बनाकर आउट हो गई। इस मैच में 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और केवल 2 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया।

दिल्ली कैपिटल्स (66 रन): 6 मई 2017 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 13.4 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। संजू सैमसन और ऋषभ पंत इस मैच में जीरो पर आउट हुए, जबकि करुण नायर और श्रेयस अय्यर भी खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

दिल्ली कैपिटल्स (67 रन): आईपीएल के इतिहास का पांचवां न्यूनतम स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के नाम है। 30 अप्रैल 2017 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली की पूरी टीम 67 रन बनाकर सिमट गई थी। इस मैच में केवल 2 बल्लेबाज डबल डिजिट के स्कोर में पहुंच सके।

Point of View

और यह दर्शाता है कि खेल में हर टीम को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करना पड़ता है।
NationPress
17/03/2026

Frequently Asked Questions

आरसीबी का न्यूनतम स्कोर कब बना?
आरसीबी का न्यूनतम स्कोर 23 अप्रैल 2017 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 49 रन था।
आईपीएल में दूसरा न्यूनतम स्कोर किसका है?
आईपीएल में दूसरा न्यूनतम स्कोर राजस्थान रॉयल्स का है, जो 58 रन है।
आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का स्कोर क्या था?
आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 59 रन था, जो तीसरा न्यूनतम स्कोर है।
दिल्ली कैपिटल्स का न्यूनतम स्कोर क्या है?
दिल्ली कैपिटल्स का न्यूनतम स्कोर 66 और 67 रन है।
आईपीएल 2026 कब शुरू होगा?
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा।
Nation Press