27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रोहित शर्मा देश का नाम रोशन कर रहे हैं, पद्मश्री सम्मान के हकदार हैं: दिनेश लाड?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रोहित शर्मा देश का नाम रोशन कर रहे हैं, पद्मश्री सम्मान के हकदार हैं: दिनेश लाड?

सारांश

रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान के लिए नामित किया गया है। उनके कोच दिनेश लाड ने उनकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि रोहित ने देश को गर्वित किया है। क्या यह सम्मान उनके लिए सही है? जानिए पूरी खबर!

मुख्य बातें

रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान के लिए नामित किया गया है।
उनके कोच दिनेश लाड ने उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया।
रोहित ने भारतीय क्रिकेट को कई खिताब दिलाए हैं।
उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें सफलता दिलाई है।
सिद्धेश लाड को मुंबई रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है।

मुंबई, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए घोषित किया गया है। रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने बताया कि उसने देश का नाम रोशन किया है और इस सम्मान को पाने का हकदार है।

राष्ट्र प्रेस से विशेष बातचीत में दिनेश लाड ने कहा, "मुझे खुशी है कि लोग मुझे अब पद्मश्री रोहित शर्मा के कोच के रूप में पहचानेंगे। मैं जिस छोटे बच्चे को अपने स्कूल में लाया था, वह इतना बड़ा क्रिकेटर बन गया है और अब देश का बड़ा सम्मान उसे मिलने वाला है। यह सब सोचकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

उन्होंने कहा, "रोहित ने देश का नाम रोशन किया है। उसने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताया है। बतौर बल्लेबाज कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वह इस सम्मान के योग्य हैं और मैं भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने रोहित का नाम इस सम्मान के लिए चुना।"

दिनेश लाड ने कहा, "रोहित शर्मा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उसे अपने आप पर भरोसा है। जब वह मुंबई अंडर-19 टीम के लिए सेलेक्ट हुआ था, तो उसने मुझसे कहा था कि सर, मैं मर्सिडीज गाड़ी लूंगा। अंडर-19 क्रिकेटर के लिए यह कहना बहुत बड़ी बात थी। अंडर-19 क्रिकेटर को इतना पैसा नहीं मिलता, लेकिन उसने जान लिया था कि वह आगे जाएगा। आज उसके पास सभी टॉप मॉडल की गाड़ियां हैं। मुझे विश्वास है कि रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2027 खेलेगा और भारत को खिताब दिलाने के बाद ही संन्यास लेगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कोच किसी को भी बड़ा क्रिकेटर नहीं बना सकता है। बड़ा क्रिकेटर बनना क्रिकेटरों की अपनी क्षमता और मेहनत पर निर्भर करता है। हां, कोच क्रिकेटरों को मार्गदर्शन दे सकता है। मैंने रोहित को जब सबसे पहले देखा था, तो मुझे लगा कि उसमें बड़ा बल्लेबाज बनने की क्षमता है। मैंने उसे बल्लेबाजी पर ध्यान लगाने को कहा। उसने अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत की और आज दुनिया का बड़ा बल्लेबाज बन गया है। रोहित की सफलता उसकी मेहनत का नतीजा है, जिसकी मुझे बहुत खुशी है।

दिनेश लाड के एक अन्य शिष्य सिद्धेश लाड को मुंबई रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है। इस पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उसका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा रहा है। वह मुंबई के लिए एक संकटमोचक के रूप में उभरा है। टीम जब भी मुसीबत में होती है, वह आगे बढ़कर नेतृत्व करता है। इसी वजह से उसे मुंबई की कप्तानी दी गई है और इसकी मुझे बहुत खुशी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहित शर्मा को पद्मश्री क्यों मिला?
रोहित शर्मा को उनके क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन और भारत की क्रिकेट टीम को गर्वित करने के लिए पद्मश्री सम्मान के लिए नामित किया गया है।
रोहित शर्मा के प्रमुख रिकॉर्ड क्या हैं?
रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने जैसे कई प्रमुख रिकॉर्ड बनाए हैं।
रोहित शर्मा का भविष्य क्या है?
दिनेश लाड का मानना है कि रोहित शर्मा 2027 के वनडे विश्व कप में खेलेंगे और भारत को खिताब दिलाने के बाद ही संन्यास लेंगे।
सिद्धेश लाड कौन हैं?
सिद्धेश लाड, दिनेश लाड के शिष्य हैं और हाल ही में मुंबई रणजी टीम के कप्तान बने हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले