10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल का 'छुपा रुस्तम' गेंदबाज: संदीप शर्मा के अद्भुत रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल का 'छुपा रुस्तम' गेंदबाज: संदीप शर्मा के अद्भुत रिकॉर्ड

सारांश

संदीप शर्मा, आईपीएल के 'छुपे रुस्तम' गेंदबाज, ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। जानिए उनके अनोखे रिकॉर्ड और उनके खेल का जादू।

मुख्य बातें

संदीप शर्मा ने 140 मैचों में 149 विकेट लिए हैं।
विराट कोहली को संदीप ने 7 बार आउट किया है।
संदीप का आईपीएल में डेब्यू 2013 में हुआ था।
संदीप ने धोनी और जडेजा को महत्वपूर्ण मैच में आउट किया।
वह बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी हैं।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 140 मैचों में 149 विकेट। आईपीएल में दो बार एक ही मैच में 4 विकेट लेने का अद्भुत प्रदर्शन। एक खेल में 'पंजा' (5 विकेट) लेने का रिकॉर्ड। विराट कोहली का आईपीएल में सबसे अधिक बार आउट करने का रिकॉर्ड और रोहित शर्मा को इस लीग में छह बार पवेलियन भेजने का कमाल। ये आंकड़े उस गेंदबाज के हैं, जो सुर्खियों से दूर रहते हैं, लेकिन हर आईपीएल सीजन में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाते हैं। उनका नाम है संदीप शर्मा.

संदीप शर्मा को आईपीएल का 'छुपा रुस्तम' गेंदबाज माना जाता है। उनका आईपीएल में पदार्पण 2013 में हुआ था। संदीप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। आईपीएल के बड़े बल्लेबाजों के विकेट चटकाना उनके लिए आसान लगता है। आईपीएल इतिहास में, यदि किसी गेंदबाज ने सबसे ज्यादा बार विराट कोहली को आउट किया है, तो वह संदीप ही हैं, जिन्होंने कोहली को 7 बार पवेलियन भेजा है।

वहीं, रोहित शर्मा को उन्होंने 6 बार इस टी20 लीग में आउट किया है। संदीप के सामने रोहित ने सिर्फ 47 गेंदों में 38 रन ही बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 80.85 का रहा है। केवल रोहित और कोहली ही नहीं, बल्कि क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव भी संदीप के सामने बेबस नजर आते हैं। संदीप ने गेल का विकेट 4 बार लिया है, जबकि सूर्यकुमार को भी उन्होंने 4 बार पवेलियन भेजा है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को भी संदीप ने 3-3 बार आउट किया है।

साल 2023 में, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में, संदीप शर्मा ने एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा को आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बनाने दिए थे। संदीप की यॉर्कर गेंदों का सामना धोनी तक नहीं कर सके। राजस्थान ने इस रोमांचक मुकाबले को 3 रनों से अपने नाम किया, और संदीप इस जीत के नायक रहे। हालांकि संदीप को भारत के लिए केवल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का अवसर मिला है, लेकिन उनकी गेंदबाजी की विविधता और चतुराई के कारण वह आईपीएल में हर सीजन चर्चा का विषय बन जाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संदीप शर्मा का आईपीएल में डेब्यू कब हुआ?
संदीप शर्मा का आईपीएल में डेब्यू 2013 में हुआ।
संदीप ने विराट कोहली को कितनी बार आउट किया है?
संदीप शर्मा ने विराट कोहली को 7 बार आउट किया है।
संदीप शर्मा की गेंदबाजी की विशेषता क्या है?
संदीप शर्मा की गेंदबाजी की विशेषता उनकी विविधता और चतुराई है।
किस मैच में संदीप ने धोनी और जडेजा को आउट किया?
संदीप शर्मा ने 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में धोनी और जडेजा को आउट किया।
रोहित शर्मा को संदीप ने कितनी बार आउट किया है?
संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को 6 बार आउट किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले