आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने वाले बल्लेबाज कौन हैं?

Click to start listening
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने वाले बल्लेबाज कौन हैं?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने वाले बल्लेबाज कौन हैं? इस लेख में जानें उन शीर्ष खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस अनचाहे रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।

Key Takeaways

  • ग्लेन मैक्सवेल ने 19 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है।
  • दिनेश कार्तिक ने 18 बार खाता खोले बिना लौटे हैं।
  • रोहित शर्मा और सुनील नरेन ने भी 18 बार शून्य पर आउट होने का सामना किया है।
  • राशिद खान और पीयूष चावला ने 16 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजों ने अनेक रिकॉर्ड्स स्थापित किए हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड्स हैं जो शायद किसी को पसंद नहीं आए। इनमें से एक है सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने का रिकॉर्ड। आइए, जानते हैं इस सूची में शामिल प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में।

ग्लेन मैक्सवेल: 2012 से 2025 के बीच मैक्सवेल ने पांच टीमों के लिए कुल 141 मैच खेले, जिसमें 19 बार वे खाता नहीं खोल सके। इस लीग में उनका औसत 23.88 है और उन्होंने 2,819 रन बनाए, जिनमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। मैक्सवेल ने आईपीएल में 161 छक्के और 237 चौके लगाए हैं।

दिनेश कार्तिक: इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 2008 से 2024 के बीच कुल 257 आईपीएल मैचों में 26.31 की औसत के साथ 4,842 रन बनाए। इस दौरान कार्तिक 18 बार शून्य पर आउट हुए। उनके नाम 161 छक्के और 466 चौके हैं।

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने 272 मैच खेले, जिनमें 2 शतक और 47 अर्धशतक के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान रोहित 18 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। उनके बल्ले से 302 छक्के और 640 चौके निकले।

सुनील नरेन: वेस्टइंडीज के इस बॉलिंग ऑलराउंडर ने 2012 से 2025 के बीच 122 आईपीएल मैच खेले, जिनमें 17.62 की औसत के साथ 1,780 रन बनाए। इस दौरान नरेन 17 बार खाता नहीं खोल सके। उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक भी हैं।

राशिद खान: इस अफगान खिलाड़ी ने 2017 से अब तक 136 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें 16 बार वे शून्य पर आउट हुए। राशिद ने इस लीग में 13.92 की औसत के साथ 585 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है।

पीयूष चावला: इस सूची में पीयूष चावला अफगान खिलाड़ी राशिद खान के बराबर हैं। चावला ने 192 आईपीएल मुकाबलों में 624 रन बनाए और 16 बार खाता खोले बिना आउट हुए। चावला ने इस लीग में 20 छक्के और 56 चौके भी लगाए हैं।

Point of View

हम उन खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में बार-बार 'शून्य' पर आउट होने का सामना किया है। यह एक दिलचस्प दृष्टिकोण है, जो हमें खेल की चुनौतियों को समझने में मदद करता है।
NationPress
16/03/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने वाले बल्लेबाज कौन हैं?
इस सूची में ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, सुनील नरेन, राशिद खान, और पीयूष चावला शामिल हैं।
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल में औसत क्या है?
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल में औसत 23.88 है।
दिनेश कार्तिक ने कितने मैच खेले हैं?
दिनेश कार्तिक ने 257 आईपीएल मैच खेले हैं।
रोहित शर्मा ने कितने रन बनाएं हैं?
रोहित शर्मा ने 7,046 रन बनाए हैं।
राशिद खान का आईपीएल में औसत क्या है?
राशिद खान का आईपीएल में औसत 13.92 है।
Nation Press