क्या कप्तान शुभमन गिल 'रिटायर्ड हर्ट' होकर लौट आए हैं भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कप्तान शुभमन गिल 'रिटायर्ड हर्ट' होकर लौट आए हैं भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में?

सारांश

कोलकाता में खेले जा रहे भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल 'रिटायर्ड हर्ट' होकर लौट गए। गिल को गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ, जिससे फैंस में चिंता फैल गई। ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी की शुरुआत की, उनके वापसी पर फैंस ने जोरदार स्वागत किया। जानिए इस मैच की अन्य महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

शुभमन गिल की चोट फैंस के लिए चिंता का विषय है।
ऋषभ पंत की वापसी ने टीम में नई ऊर्जा भरी।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 159 रन बनाना कमजोर प्रदर्शन था।
जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की।
भारत का 105 रन बनाना सकारात्मक संकेत है।

कोलकाता, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में चल रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल 'रिटायर्ड हर्ट' होकर पवेलियन लौट गए। एक शॉट के दौरान गिल को गर्दन के पास खिंचाव महसूस हुआ, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

यह घटना भारतीय पारी के 34.5 ओवर में हुई। वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद गिल क्रीज पर आए। सिमोन हार्मर के दूसरे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर गिल ने कोई रन नहीं लिया।

पांचवीं गेंद पर गिल ने बैकवर्ड स्क्वेयर पर स्लॉग स्वीप खेला। गेंद बाउंड्री पार पहुंची और अंपायर ने चौके का इशारा किया, लेकिन इस बीच गिल परेशानी में नजर आए।

शॉट लगाते ही गिल को गर्दन के पास झटका महसूस हुआ। उनके चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा था। इस बीच फिजियो मैदान पर आए और कुछ देर बातचीत के बाद गिल को वापस मैदान से बाहर ले गए। गिल को लौटता देखकर फैंस काफी चिंतित नजर आए।

इसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए, जो इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार भारतीय टीम में दिखाई दे रहे हैं। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके कारण उन्हें सीरीज बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।

लंबे समय बाद जब पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो कोलकाता के फैंस ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। पंत इससे पहले अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल सके थे।

मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला मेहमान टीम पर भारी पड़ा। साउथ अफ्रीका पहली पारी में केवल 159 रन बना सका।

इस पारी में एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 सफलताएं प्राप्त कीं। अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में भारत ने 38 ओवर तक 2 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 12, जबकि वाशिंगटन सुंदर 29 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल केएल राहुल और पंत क्रीज पर डटे हुए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें खुशी है कि भारतीय क्रिकेट टीम में युवा खिलाड़ियों की भरपूर प्रतिभा है। शुभमन गिल का रिटायर्ड हर्ट होना चिंताजनक है, लेकिन ऋषभ पंत का वापसी करना दर्शाता है कि हमारी टीम में गहराई है। हमें उम्मीद है कि टीम अच्छी प्रदर्शन करेगी और दर्शकों का दिल जीतेगी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल क्यों रिटायर्ड हर्ट हुए?
शुभमन गिल को एक शॉट खेलते समय गर्दन के पास खिंचाव महसूस हुआ, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
ऋषभ पंत कब से टीम में वापस आए हैं?
ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार भारतीय टीम में लौटे हैं।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी में कितने रन बने?
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में केवल 159 रन बनाए।
भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट किसने लिए?
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए।
भारत ने कितने विकेट खोकर कितने रन बनाए?
भारत ने 38 ओवरों के खेल तक 2 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले