6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट को एक महत्वपूर्ण झटका दिया: सकलेन मुश्ताक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट को एक महत्वपूर्ण झटका दिया: सकलेन मुश्ताक

सारांश

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर सकलेन मुश्ताक ने भारतीय टीम की हालिया हार पर टिप्पणी की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें एक-दो पायदान नीचे गिरा दिया। जानें इस हार के पीछे की बातें और विशेषज्ञों की राय।

मुख्य बातें

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एक महत्वपूर्ण हार दी।
सकलेन मुश्ताक ने रणनीति की सराहना की।
भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव में प्रदर्शन नहीं किया।
यह टी20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी हार है।
सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल।

नई दिल्ली, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ियों को अपनी टीम की कमजोरियों की पहचान नहीं हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में मिली हार से खुशी से लबरेज़ हैं। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपनी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया है।

सकलेन मुश्ताक ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के सभी योजनाएँ सफल साबित हुईं। उन्होंने भारत के खिलाफ एक शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम चाहे जितनी भी ऊँचाई पर हो, दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें एक-दो पायदान नीचे गिरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सभी उत्कृष्ट रहे।"

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना की और कहा कि वे दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

उन्होंने कहा, "हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और स्पिनर दबाव को सहन नहीं कर सके। भारतीय बल्लेबाजी की असली तस्वीर दबाव में सामने आई। भारतीय टीम की बल्लेबाजी को मजबूत माना जाता है। मध्यक्रम को अच्छा करने का अवसर मिला, लेकिन सभी खिलाड़ी विफल रहे। गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या 20वें ओवर के लिए सही विकल्प नहीं हैं और शायद मध्य ओवरों के लिए भी।"

पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ उन्होंने आक्रामकता दिखाई। गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे संघर्ष करते नजर आए, जबकि वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह दबाव में दिखे।"

पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने कहा, "गौतम गंभीर सभी योजनाएँ बना रहे हैं। यदि प्लेइंग इलेवन में सही खिलाड़ियों का चयन नहीं होगा, तो फेवरेट होते हुए भी भारतीय टीम खिताब से दूर रहेगी।"

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को सुपर-8 के मुकाबले में 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई।

संपादकीय दृष्टिकोण

भारतीय खिलाड़ियों की क्षमता पर संदेह होने लगा है। खासकर दबाव में प्रदर्शन करने की कमी ने टीम की स्थिति को गंभीर बना दिया है।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को कितने रनों से हराया?
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया।
इस हार के पीछे मुख्य कारण क्या थे?
भारतीय बल्लेबाजों का दबाव में प्रदर्शन न करना और गेंदबाजी में कमजोरियाँ प्रमुख कारण रहे।
सकलेन मुश्ताक ने भारत की हार पर क्या कहा?
सकलेन मुश्ताक ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी योजना को सफलतापूर्वक लागू किया।
क्या यह भारत की सबसे बड़ी टी20 हार है?
हाँ, यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है।
भारतीय टीम की अगली चुनौती क्या होगी?
भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता कठिन हो गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले