26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सुनील नरेन ने आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के बीच बनाई नई उपलब्धि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सुनील नरेन ने आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के बीच बनाई नई उपलब्धि

सारांश

केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने आईपीएल 2026 में खेलते हुए सर्वाधिक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। जानें उनके शानदार करियर के बारे में।

मुख्य बातें

सुनील नरेन ने 190 आईपीएल मैच खेले हैं।
वह सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
उनकी गेंदबाजी औसत 25.63 है।

मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस मैच में जैसे ही केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन मैदान में उतरे, उन्होंने एक नई उपलब्धि हासिल की। वह अब सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

यह सुनील नरेन का 190वां आईपीएल मैच है। इस सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज किरोन पोलार्ड 189 मुकाबलों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, साउथ अफ्रीकी स्टार एबी डी विलियर्स ने अपने करियर में 184 आईपीएल मैच खेले हैं। डेविड वॉर्नर भी उनके बराबरी पर हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो 161 मुकाबलों के साथ शीर्ष विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

सुनील नरेन ने आईपीएल में 25.63 की औसत से 192 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 1,780 रन भी बनाए हैं।

इस मैच में, वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम में रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

वहीं, केकेआर की टीम का नेतृत्व अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, जिसमें फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं।

इस मैच में ब्लेसिंग मुजरबानी अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर केकेआर के साथ लीग की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही करार किया था।

केकेआर की टीम इस मैच में 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इन विदेशी खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन, फिन एलन, ब्लेसिंग मुजरबानी और सुनील नरेन हैं। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपने नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के योगदान की भी पुष्टि करता है। ऐसे खिलाड़ियों का खेल में योगदान हमेशा महत्वपूर्ण होता है, और यह उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुनील नरेन ने कितने आईपीएल मैच खेले हैं?
सुनील नरेन ने कुल 190 आईपीएल मैच खेले हैं।
केकेआर के अन्य प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं?
केकेआर के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे, फिन एलन और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।
सुनील नरेन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत क्या है?
सुनील नरेन की आईपीएल में गेंदबाजी औसत 25.63 है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले