सुनील नरेन बने आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

Click to start listening
सुनील नरेन बने आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

सारांश

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में सुनील नरेन ने एक नया रिकॉर्ड बनाकर साबित किया कि वो सबसे अधिक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। जानें इस ऐतिहासिक पल के बारे में।

Key Takeaways

  • सुनील नरेन सबसे अधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बने।
  • उन्होंने 190 मैच खेले हैं, जबकि किरोन पोलार्ड 189 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • नरेन ने 192 विकेट और 1,780 रन बनाए हैं।
  • केकेआर ने इस मैच में 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाज का चयन किया है।
  • ब्लेसिंग मुजरबानी का आईपीएल डेब्यू इस मैच में हो रहा है।

मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस मुकाबले में जैसे ही केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन मैदान में उतरे, उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया। वह अब सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

यह सुनील नरेन का 190वां आईपीएल मैच है। इस सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज किरोन पोलार्ड 189 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीकी स्टार एबी डी विलियर्स ने अपने करियर में 184 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। डेविड वॉर्नर भी इसी संख्या पर हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो 161 मैचों के साथ इस सूची में शामिल हैं।

आईपीएल में सुनील नरेन ने 25.63 की औसत से 192 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1,780 रन भी बनाए हैं।

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह इस मैच में खेल रहे हैं।

दूसरी तरफ, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ मैदान में है।

इस मैच में ब्लेसिंग मुजरबानी अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर केकेआर के साथ लीग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही करार किया था।

केकेआर की टीम इस मैच में 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं: कैमरून ग्रीन, फिन एलन, ब्लेसिंग मुजरबानी और सुनील नरेन। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपने नए सीजन की शानदार शुरूआत करना चाहेंगी।

Point of View

जब सुनील नरेन ने आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उनके इस उपलब्धि से न केवल उनके व्यक्तिगत करियर को बल्कि पूरी क्रिकेट की दुनिया को एक नई दिशा मिलती है।
NationPress
01/04/2026

Frequently Asked Questions

सुनील नरेन ने कितने आईपीएल मैच खेले हैं?
सुनील नरेन ने 190 आईपीएल मैच खेले हैं।
सबसे अधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी कौन हैं?
सुनील नरेन अब सबसे अधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
सुनील नरेन की गेंदबाजी औसत क्या है?
सुनील नरेन की गेंदबाजी औसत 25.63 है।
आईपीएल में सुनील नरेन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्या है?
सुनील नरेन ने आईपीएल में 192 विकेट लिए हैं।
केकेआर के कप्तान कौन हैं?
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं।
Nation Press