सुनील नरेन ने आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के बीच नया रिकॉर्ड बनाया
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जैसे ही मैच शुरू हुआ, केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने एक नई उपलब्धि हासिल की। वह सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
यह सुनील नरेन का 190वां आईपीएल मैच है। इस सूची में वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी किरोन पोलार्ड 189 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डी विलियर्स ने अपने करियर में 184 आईपीएल मैच खेले हैं। डेविड वॉर्नर भी इसी संख्या पर हैं। ड्वेन ब्रावो 161 मुकाबलों के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं।
आईपीएल में सुनील नरेन ने 25.63 की औसत से 192 विकेट चटकाए हैं और उन्होंने 1 शतक तथा 7 अर्धशतकों के साथ 1,780 रन भी बनाए हैं।
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस मैच में, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के साथ इस मैच में उतरी है।
वहीं, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ मैदान में उतर रही है।
इस मैच के साथ ब्लेसिंग मुजरबानी अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को छोड़कर केकेआर के साथ लीग की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही करार किया था।
केकेआर की टीम इस मैच में 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इन विदेशी खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन, फिन एलन, ब्लेसिंग मुजरबानी और सुनील नरेन हैं। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपने नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी।