20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डेब्यू वनडे में इंग्लिश पेसर सन्नी बेकर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डेब्यू वनडे में इंग्लिश पेसर सन्नी बेकर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड?

सारांश

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए वनडे मैच में सन्नी बेकर ने अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें एक अनचाहा रिकॉर्ड का सामना करना पड़ा। जानिए इस मैच के महत्वपूर्ण पल और बेकर की स्थिति।

मुख्य बातें

सन्नी बेकर का डेब्यू वनडे निराशाजनक था।
इंग्लैंड ने महज 131 रन बनाए।
बेकर को 76 रन देकर रिकॉर्ड हाथ में आया।

नई दिल्ली, 2 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हेंडिग्ले में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हुआ। इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सोनी बेकर ने अपने वनडे करियर की शुरुआत की। हालांकि, इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा, और बेकर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया।

सोनी बेकर के लिए वनडे में पदार्पण बेहद निराशाजनक रहा, और वह इस मैच को कभी नहीं भूलना चाहेंगे।

बेकर ने 7 ओवर की गेंदबाजी की और बिना किसी विकेट के 76 रन खर्च किए। इस तरह, इंग्लैंड के वनडे इतिहास में डेब्यू करते हुए सबसे महंगा स्पैल फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। उन्होंने 10.85 की इकॉनमी दर से रन दिए।

इससे पहले, यह निराशाजनक रिकॉर्ड लियाम डॉसन के नाम था, जिन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 8.75 की इकॉनमी से 70 रन खर्च किए थे।

इसके अलावा, जॉर्ज स्क्रिमशॉ ने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ 7.61 की इकॉनमी से 66 रन दिए थे। जबकि डेविड लॉरेंस ने 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6.09 की इकॉनमी से 67 रन दिए थे।

लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए 6 वनडे खेले और 5 विकेट लिए। डेविड लॉरेंस ने 1 वनडे खेला और 4 विकेट लिए। जॉर्ज स्क्रिमशॉ ने अब तक 1 वनडे खेला और 3 विकेट लिए।

डैब्यू मैच में रन लुटाने वाले बेकर के पहले तीन गेंदबाजों का करियर कुछ मैचों में ही समाप्त हो गया। वह निश्चित रूप से ऐसा नहीं चाहेंगे और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

गेंदबाजी के बाद, बेकर को डेब्यू मैच में बल्लेबाजी का भी मौका मिला, लेकिन वह पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। इस तरह से उनका डेब्यू मैच पूरी तरह से भूलने लायक रहा।

मैच की बात करें तो इंग्लैंड महज 131 रन पर ही सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने 20.5 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपने प्रदर्शन को सुधारने की आवश्यकता है। सन्नी बेकर के लिए यह अनुभव सीखने का मौका हो सकता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सन्नी बेकर का डेब्यू वनडे मैच कैसा रहा?
सन्नी बेकर का डेब्यू वनडे मैच निराशाजनक रहा। उन्होंने 7 ओवर में 76 रन दिए और बिना कोई विकेट लिए लौटे।
इंग्लैंड ने मैच में कितने रन बनाए?
इंग्लैंड ने मैच में महज 131 रन बनाए, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले