18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंग्लिश गेंदबाज सोनी बेकर ने डेब्यू मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंग्लिश गेंदबाज सोनी बेकर ने डेब्यू मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया?

सारांश

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सोनी बेकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। जानें इस मैच में क्या हुआ और बेकर की गेंदबाजी पर क्या बीती।

मुख्य बातें

सोनी बेकर का डेब्यू मैच शर्मनाक रहा।
इंग्लैंड की टीम ने 131 रन पर ऑल आउट हुई।
साउथ अफ्रीका ने 20.5 ओवरों में जीत दर्ज की।
जेमी स्मिथ ने 54 रन बनाए।
अगला मैच 4 सितंबर को होगा।

नई दिल्ली, 3 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सोनी बेकर को डेब्यू का अवसर मिला, लेकिन यह मुकाबला उनके लिए एक बुरे सपने की तरह साबित हुआ। इंग्लैंड की ओर से वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए एक ही मैच में सर्वाधिक रन लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड बेकर के नाम दर्ज हो गया।

सोनी बेकर ने सात ओवरों में 10.90 की इकॉनमी के साथ 76 रन खर्च किए। इस दौरान बेकर एक भी विकेट नहीं ले सके।

बेकर से पहले यह रिकॉर्ड लियाम डॉसन के नाम था, जिन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 70 रन दिए थे। इस सूची में डेविड लॉरेंस तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे मैच में 67 रन लुटाए थे। चौथे स्थान पर जॉर्ज स्क्रिमशॉ का नाम है, जिन्होंने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ 66 रन दिए थे।

लीड्स में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम 24.3 ओवरों में महज 131 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड ने 13 के स्कोर पर बेन डकेट (5) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद जो रूट ने टीम के खाते में 14 रन जोड़े।

इंग्लैंड का खेमे निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। हालांकि, सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 48 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम को शर्मनाक स्थिति से बाहर नहीं निकाल सके।

विपक्षी खेमे से केशव महाराज ने सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि वियान मुल्डर ने तीन शिकार किए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 20.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। एडन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। मार्करम 55 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से रिकेल्टन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 59 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। अगला मैच 4 सितंबर को लंदन में खेला जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन ऐसे अनुभव खिलाड़ियों को मजबूत बनाते हैं। हमें उम्मीद है कि सोनी बेकर इस कठिनाई से सीखेंगे और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोनी बेकर ने डेब्यू मैच में कितने रन दिए?
सोनी बेकर ने अपने डेब्यू मैच में 76 रन दिए।
इससे पहले का रिकॉर्ड किसके नाम था?
इससे पहले का रिकॉर्ड लियाम डॉसन के नाम था, जिन्होंने 2016 में 70 रन दिए थे।
इंग्लैंड की टीम ने कितने रन बनाए?
इंग्लैंड की टीम ने 131 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने कितने ओवर में जीत हासिल की?
साउथ अफ्रीका ने 20.5 ओवरों में जीत हासिल की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले