27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप जीतना हमारा सपना था? पीएम मोदी से मिलकर खुशी हुई: सुषमा पटेल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप जीतना हमारा सपना था? पीएम मोदी से मिलकर खुशी हुई: सुषमा पटेल

सारांश

ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में शानदार जीत के बाद सुषमा पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का अनुभव साझा किया। जानिए इस जीत के पीछे की प्रेरणा और उनके आगे के सपने।

मुख्य बातें

ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत।
प्रधानमंत्री मोदी से खिलाड़ियों की मुलाकात।
सुषमा पटेल का अपने माता-पिता के सपने को पूरा करना।
टीम ने सभी मुकाबले जीते बिना कोई हार का सामना किया।
खेल के प्रति खिलाड़ियों का समर्पण और मेहनत।

देवास, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद जब महिला खिलाड़ी मध्यप्रदेश के देवास में पहुंचीं, तो उनका स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया। इस मौके पर ऑलराउंडर सुषमा पटेल ने बताया कि उन्होंने यह खिताब जीतकर अपने माता-पिता का सपना पूरा किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अनुभव साझा करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की।

भारतीय विमेंस ब्लाइंड क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर सुषमा पटेल ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "हम अपने माता-पिता का सपना पूरा करना चाहते थे। चैंपियन बनना हमारा सपना था। विश्व कप जीतने के बाद हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिले। उनसे मिलकर हमें बहुत खुशी हुई। अब हम मुख्यमंत्री से भी मिलना चाहते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उनसे मुलाकात होगी।"

भारतीय टीम ने ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। इस टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां नेपाल के खिलाफ शानदार जीत के साथ ट्रॉफी जीती।

भारत ने 23 नवंबर को कोलंबो में हुए फाइनल मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल को 114/5 के स्कोर पर रोका।

नेपाल के लिए सरिता ने नाबाद 35 रन बनाये, जबकि बिमला रानी ने 26 रन बनाए। भारत की तरफ से जमुना रानी और अनु कुमारी ने 1-1 विकेट निकाले।

इसके जवाब में भारत ने 12.1 ओवर में जीत हासिल की। टीम इंडिया के लिए करुणा ने 42 रन बनाये, जबकि फुला सरेन ने 27 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर भारत को खिताब जिताया।

खिताबी जीत के बाद पीएम मोदी ने भारतीय टीम से मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से विश्व कप से जुड़े अनुभव सुने। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को हस्ताक्षरित बल्ला भेंट किया। पीएम ने भी गेंद पर अपने हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज में समानता और अवसर की बात भी करती है। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल कब हुआ?
फाइनल मैच 23 नवंबर को कोलंबो में आयोजित हुआ।
भारत ने फाइनल में किस टीम को हराया?
भारत ने फाइनल में नेपाल को हराया।
सुषमा पटेल ने पीएम मोदी से क्या साझा किया?
सुषमा पटेल ने पीएम मोदी से अपनी जीत के अनुभव साझा किए।
टीम इंडिया ने कितने मुकाबले जीते?
भारतीय टीम ने सभी मुकाबले जीते।
नेपाल की ओर से कौन सबसे ज्यादा रन बनाये?
नेपाल के लिए सरिता ने नाबाद 35 रन बनाये।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले