4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिडनी सिक्सर्स की 'तिकड़ी' ने दिलाई सीजन की पहली जीत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिडनी सिक्सर्स की 'तिकड़ी' ने दिलाई सीजन की पहली जीत?

सारांश

सिडनी सिक्सर्स ने बीबीएल 2025 के सातवें मैच में सिडनी थंडर्स को 47 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। बाबर आजम और जोश फिलिप के शानदार प्रदर्शन ने टीम को इस जीत की ओर अग्रसर किया। क्या यह सिडनी सिक्सर्स के लिए एक नई शुरुआत है?

मुख्य बातें

सिडनी सिक्सर्स ने बीबीएल 2025 में पहली जीत दर्ज की।
जोश फिलिप और बाबर आजम का प्रदर्शन शानदार रहा।
सिडनी थंडर्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है।
जैक एडवर्ड्स ने 5 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को ध्वस्त किया।
यह मैच सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में खेला गया।

सिडनी, 20 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025 का सातवां मुकाबला अपने नाम किया। इस टीम ने शनिवार को सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में हुए मुकाबले में बाबर आजम, जोश फिलिप और जैक एडवर्ड्स के शानदार प्रदर्शन के दम पर सिडनी थंडर्स के खिलाफ 47 रन से जीत हासिल की।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए।

टीम ने 33 के स्कोर पर डेनियल ह्यूज (25) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद जोश फिलिप ने बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 गेंदों में 140 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 173 के स्कोर तक पहुंचाया।

जोश फिलिप शतक से महज 4 रन दूर रह गए। उन्होंने 57 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 96 रन की पारी खेली, जबकि बाबर ने 42 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 58 रन बनाए।

विपक्षी टीम की तरफ से रीस टॉप्ले ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन मैकएंड्रु ने 2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में सिडनी थंडर्स 19.1 ओवरों में 151 के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम ने 45 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शादाब खान ने सैम बिलिंग्स के साथ 22 गेंदों में 49 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम के लिए जीत की राह बेहद मुश्किल हो गई।

सैम बिलिंग्स ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली, जबकि शादाब खान ने 41 रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी खेमे से जैक एडवर्ड्स ने 26 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि जोएल डेविस ने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, टॉड मर्फी और केन रिचर्डसन ने 1-1 विकेट निकाला।

यह इस सीजन में सिडनी सिक्सर्स की पहली जीत है, जिसके साथ टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के बाद सिडनी थंडर्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

सिडनी थंडर्स के लिए यह हार चिंता का विषय है, क्योंकि टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिडनी सिक्सर्स ने कितने रन से जीत दर्ज की?
सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर्स को 47 रन से हराया।
इस मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
जोश फिलिप ने 96 रन बनाए।
सिडनी थंडर्स के लिए कौन सा खिलाड़ी सबसे सफल रहा?
सैम बिलिंग्स ने 51 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले