भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने दो बार जीते टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

Click to start listening
भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने दो बार जीते टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता। जानिए उन खिलाड़ियों के बारे में जो दो बार टी20 विश्व कप जीत चुके हैं।

Key Takeaways

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने जीता।
  • सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार ट्रॉफी जीती।
  • जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया।
  • कई खिलाड़ी दो बार चैंपियन टीम का हिस्सा बने।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती। आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम जो टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को दो बार जीत चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव, टी20 विश्व कप 2024 में भी टीम का हिस्सा रहे थे। रोहित शर्मा की अगुवाई में उन्होंने बल्ले से अहम योगदान दिया था।

जसप्रीत बुमराह: जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2026 में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 15 रन देकर 4 विकेट लिए।

शिवम दुबे: शिवम दुबे भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो लगातार दूसरी बार चैंपियन टीम का हिस्सा बने हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को चैंपियन बनाया और अब वह भी दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

अक्षर पटेल: टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप का खिताब दो बार जीता है। वह टी20 विश्व कप 2024 और 2026 में चैंपियन बनी टीम का हिस्सा रहे।

अर्शदीप सिंह: अर्शदीप सिंह ने भी अपनी गेंदबाजी से भारत को टी20 विश्व कप 2024 और टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मोहम्मद सिराज: मोहम्मद सिराज भी उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को दो बार जीता। वह टी20 विश्व कप 2024 और टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन टीम का हिस्सा रहे।

संजू सैमसन: संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले, वह 2024 में चैंपियन बनी टीम का भी हिस्सा थे।

कुलदीप यादव: कुलदीप यादव भी उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप का खिताब दो बार जीता है। हालांकि, टी20 विश्व कप 2026 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला।

Point of View

बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व का विषय है।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब हुआ?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 9 मार्च को हुआ।
कौन से खिलाड़ी दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं?
सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन और कुलदीप यादव दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं।
Nation Press