टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर बनाए कई नए रिकॉर्ड्स, अर्शदीप ने बुमराह को पीछे छोड़ा
सारांश
मुख्य बातें
चेन्नई, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की, जहां उन्होंने 72 रनों से जीत हासिल की। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में भारत द्वारा दिए गए 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 184 रन बनाए। इस सुपर-8 राउंड के मैच में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स बने।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए, जो कि टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
इस मैच में कुल 28 छक्के लगे, जो कि टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में तीसरे सबसे अधिक हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने 17 छक्के मारे, जबकि जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने 11 छक्के लगाए।
अर्शदीप सिंह ने इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अब तक टी20 विश्व कप में 35 विकेट लिए हैं।
जसप्रीत बुमराह के खाते में 33 विकेट हैं। अर्शदीप विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने ट्रेंट बोल्ट के 34 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली और वह टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। पहले यह रिकॉर्ड सिकंदर रजा के पास था, जिन्होंने 2022 में 82 रन बनाये थे।
शिवम दुबे इस मैच में 2 ओवर में 46 रन देकर टी20 विश्व कप में पहले दो ओवर में सबसे अधिक रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने पहले ओवर में 26 रन दिए, जो भारत की ओर से टी20 विश्व कप का सबसे महंगा ओवर है।
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में कुल 440 (256+184) रन बने, जो टी20 विश्व कप के किसी एक मैच में दूसरे सबसे अधिक हैं।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन, हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन और तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रन बनाकर योगदान दिया।
257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बना सका। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए।