टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओपनिंग जोड़ी बनी संकट, 5 मैचों में सिर्फ 34 रन
सारांश
Key Takeaways
- टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओपनिंग जोड़ी की निराशाजनक स्थिति
- 5 मैचों में केवल 34 रन का योगदान
- अभिषेक और ईशान को अधिक जिम्मेदारी लेने की आवश्यकता
अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया के लिए ओपनिंग जोड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा संकट बन गई है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में भी भारत की सलामी जोड़ी ने फैंस को निराश किया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के 5 मुकाबलों में सिर्फ 34 रन बनाए हैं।
साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी। परंतु, ईशान की पारी का अंत केवल 4 गेंदों में हो गया और भारतीय सलामी जोड़ी ने स्कोरबोर्ड पर एक भी रन नहीं जोड़ा। विकेटकीपर-बल्लेबाज बिना खाता खोले वापस लौट गए। वहीं, अभिषेक ने 15 रन बनाकर आउट हुए।
यह स्थिति केवल इस मैच की नहीं है, बल्कि अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में भारत की सलामी जोड़ी का यही हाल रहा है। यूएसए के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में अभिषेक और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की थी। हालांकि, यह साझेदारी केवल 8 रनों तक ही चल सकी और अभिषेक बिना खाता खोले वापस लौट गए थे।
नामीबिया के खिलाफ अभिषेक के बीमार होने के कारण ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ नई जोड़ी बनाने का मौका मिला। हालांकि, परिणाम कुछ खास नहीं रहा। ईशान ने उस मैच में 61 रन बनाए, पर संजू ने 8 गेंदों में 22 रन बनाकर लौट गए। नतीजतन, भारत की ओपनिंग साझेदारी 25 के स्कोर पर टूट गई।
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा प्लेइंग इलेवन में लौटे और ईशान किशन के साथ पारी का आगाज किया। इस बार टीम इंडिया की सलामी जोड़ी महज एक रन बनाकर टूट गई। ईशान ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, लेकिन अभिषेक बिना खाता खोले आउट हुए।
ओपनिंग साझेदारी की विफलता की कहानी नीदरलैंड के खिलाफ भी नहीं बदली। अभिषेक और ईशान ने मिलकर पहले विकेट के लिए एक रन तक नहीं जोड़ सके। अभिषेक जीरो पर आउट हुए, जबकि ईशान 18 रन बनाकर वापस लौट गए।
सलामी जोड़ी की लगातार नाकामी ने भारतीय टीम की चिंताओं को बढ़ा दिया है। अगर भारत को अपनी जमीन पर खिताब का बचाव करना है, तो अभिषेक और ईशान को अगले मैचों में अधिक जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी।