11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत में कोई बदलाव नहीं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत में कोई बदलाव नहीं

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और मैच का पूरा हाल।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
भारत ने अपने संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया।
ईशान किशन ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने 9 विकेट लिए हैं।
लुंगी एनगिडी भारतीय बल्लेबाजी के लिए चुनौती बन सकते हैं।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे सुपर-8 दौर के मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।

साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं, जबकि भारतीय टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

टॉस जीतने के बाद एडेन मार्करम ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। यह सभी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने का अवसर है। हम भाग्यशाली हैं कि हमने इस मैदान पर पहले भी कुछ मैच खेले हैं। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं, जिनमें लुंगी एनगिडी, मारको जानसेन और केशव महाराज की वापसी हुई है।"

वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यदि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते। सूर्या ने बताया कि भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। बल्लेबाजी में ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने भारत की ओर से टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। ईशान ने 4 मैचों में 202 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार ने 4 मैचों में 162 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने इस विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए कठिनाई पैदा की है। वरुण ने 4 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जबकि जसप्रीत बुमराह विकेट निकालने और रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में स्थान बनाया है। टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, 4 मैचों में 178 रन बनाए हैं। रयान रिकेल्टन ने 190 के स्ट्राइक रेट से 4 मुकाबलों में 145 रन बनाए हैं। प्रोटियाज टीम की गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी का प्रदर्शन शानदार रहा है, जो भारत के लिए इस मैच में बड़ा खतरा हो सकते हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि भारत ने अपने अजेय कॉम्बिनेशन को बनाए रखा है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों का फॉर्म और पिच की स्थिति इस खेल को और भी रोमांचक बनाएगी।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच कहाँ हो रहा है?
यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन से खिलाड़ी हैं?
भारत की प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
इस मैच में किस खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए?
साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और भारत के ईशान किशन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने क्या कहा?
एडेन मार्करम ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं और यह सभी के लिए प्रदर्शन दिखाने का मौका है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले