26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

तंजीद हसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 76वें मैच में बनाया पहला शतक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
तंजीद हसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 76वें मैच में बनाया पहला शतक

सारांश

बांग्लादेश के तंजीद हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में 107 रन बनाकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक बनाया। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो उनके भविष्य के प्रदर्शन को उजागर करता है।

मुख्य बातें

तंजीद हसन ने 107 रन बनाकर अपना पहला शतक लगाया।
यह उनका 76वां अंतरराष्ट्रीय मैच था।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच ढाका में हुआ।
तंजीद ने 31 वनडे मैचों में 733 रन बनाए हैं।
उनकी पारी में 7 छक्के और 6 चौके शामिल हैं।

नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में चल रहे तीसरे वनडे मैच में 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। यह तंजीद का 76वां अंतरराष्ट्रीय मैच है, जिसमें उन्होंने पहली बार शतक पूरा किया है।

तंजीद ने 31 अगस्त 2023 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 45 टी20 मैचों में 28 की औसत के साथ 1,120 रन बनाए हैं, जिनमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। तंजीद ने 31 वनडे मैचों में 25.27 की औसत से 733 रन बनाए हैं।

ढाका में चल रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेशी टीम ने 40 ओवर में 3 विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं।

बांग्लादेश को सैफ हसन और तंजीद हसन की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 18.1 ओवर में 105 रन की साझेदारी की। सैफ ने 55 गेंदों में 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद तंजीद ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। नजमुल ने 34 गेंदों में 27 रन बनाए। फिर तंजीद ने 107 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 107 रन की पारी खेलकर अपना शतक पूरा किया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट लिया है।

इस मैच में पाकिस्तान का नेतृत्व शाहीन अफरीदी कर रहे हैं। उनकी टीम में साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, गाजी गोरी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, साद मसूद, हारिस रऊफ और अबरार अहमद शामिल हैं।

वहीं, बांग्लादेश की टीम की कप्तानी मेहदी हसन मिराज कर रहे हैं, जिसमें सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, अफीफ हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तंजीद हसन का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक कब आया?
तंजीद हसन का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक 15 मार्च 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ आया।
तंजीद हसन ने कितने मैच खेले हैं?
तंजीद हसन ने अब तक 76 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
तंजीद हसन ने वनडे में कितने रन बनाए हैं?
तंजीद हसन ने 31 वनडे मैचों में 733 रन बनाए हैं।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच का स्थान क्या था?
यह मैच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेला गया।
तंजीद हसन का अंतरराष्ट्रीय करियर कब शुरू हुआ?
तंजीद हसन का अंतरराष्ट्रीय करियर 31 अगस्त 2023 को शुरू हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले