बांग्लादेश की शानदार जीत: तंजीद का पहला शतक और तस्कीन का कमाल
सारांश
Key Takeaways
- तंजीद हसन ने 107 रन बनाकर पहला शतक बनाया।
- तस्कीन अहमद ने 4 विकेट लेकर मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में 11 रन से जीत दर्ज की।
- सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत हासिल की।
- पाकिस्तान ने दूसरे मैच में 128 रन से जीत दर्ज की थी।
ढाका, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आयोजित तीसरे वनडे मैच में 11 रन से विजय प्राप्त की। इस महत्वपूर्ण जीत के नायक तंजीद हसन तमीन और तस्कीन अहमद रहे। इस जीत के साथ ही मेज़बान टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। बांग्लादेश ने सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से जीता था, लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्तान ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 128 रन से जीत हासिल की। इस प्रकार, तीसरा और अंतिम मैच निर्णायक बन गया।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। सैफ हसन और तंजीद हसन की सलामी जोड़ी ने 18.1 ओवर में 105 रन की साझेदारी की। सैफ ने 55 गेंदों में 3 चौके के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद तंजीद ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की और टीम को 158 के स्कोर तक पहुँचाया। नजमुल ने 27 रन का योगदान दिया।
तंजीद ने लिटन दास के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़ते हुए टीम को 194 के स्कोर तक पहुँचाया। उन्होंने 107 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 107 रन की पारी खेली, जो उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक था।
इस दौरान, तौहीद हिरदॉय ने मोर्चा संभाला और लिटन दास के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। लिटन ने 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद ने 44 गेंदों में 48 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 52 रन देकर 3 विकेट
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 279 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही, और उसने 82 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए। इसके बाद सलमान आगा ने साद मसूद के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।
साद ने 44 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन सलमान आगा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी के साथ क्रमशः 48 और 52 रन की साझेदारियाँ कीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सलमान ने 98 गेंदों में 4 छक्कों और 9 चौकों के साथ 106 रन का योगदान दिया। तस्कीन अहमद ने 49 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए।