5 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मैकेंजी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैकेंजी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को जीत दिलाई?

सारांश

वेस्टइंडीज ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में आयरलैंड को 25 रन से हराया। मिका मैकेंजी की गेंदबाजी ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानें इस रोमांचक मैच की खास बातें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

मिका मैकेंजी ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
वेस्टइंडीज ने 226 का स्कोर बनाया।
आयरलैंड ने 164 रन बनाए।
डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर वेस्टइंडीज विजेता घोषित हुआ।
जोशुआ डोर्न और ज्वेल एंड्रयू ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।

विंडहोक, २५ जनवरी (राष्ट्र संवाद)। मिका मैकेंजी की उत्कृष्ट गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज ने अंडर १९ वर्ल्ड कप २०२६ के सुपर सिक्स मुकाबले में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार २५ रन से पराजित किया।

हाई परफॉर्मेंस ओवल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ४६.५ ओवरों में २२६ के स्कोर पर ढेर हो गई। इस दौरान टीम ने ३० के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। इसके बाद ज्वेल एंड्रयू ने कप्तान जोशुआ डोर्न के साथ तीसरे विकेट के लिए ३७ रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को ६७ रन तक पहुंचाया।

जोशुआ डोर्न ने २८ गेंदों में २ चौकों की मदद से १७ रन बनाकर पवेलियन लौटे, इसके बाद एंड्रयू ने जोनाथन वैन लैंग के साथ ६७ रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर १३४ रन तक पहुँचाया।

लैंग ने ६६ रन का योगदान दिया और इस दौरान ८२ गेंदों में ४ छक्के और उतने ही चौके लगाए। उनके अलावा, लैंग और आदियन रचा ने २८-२८ रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीम के लिए रूबेन विल्सन ने सर्वाधिक ३ विकेट लिए, जबकि ल्यूक मरे और जेम्स वेस्ट ने २-२ विकेट निकाले। ओलिवर रिले और थॉमस फोर्ड ने १-१ विकेट हासिल किया।

आयरलैंड ने जवाब में ४० ओवरों में ७ विकेट खोकर १६४ रन बनाए। इसके बाद बारिश के कारण मैच आगे नहीं बढ़ सका और वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार विजेता घोषित किया गया।

आयरलैंड को जेम्स वेस्ट और फ्रेडी ओगिल्वी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने १२.४ ओवरों में ४७ रन की साझेदारी की। ओगिल्वी ३४ गेंदों में १४ रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद वेस्ट ने एडम लेकी के साथ दूसरे विकेट के लिए ३५ रन जोड़े, लेकिन वेस्ट के पवेलियन लौटने के बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाने शुरू कर दिए। वेस्ट ने ५५ गेंदों में ८ चौकों के साथ ४५ रन बनाए। इसके अलावा, रॉबर्ट ओ'ब्रायन ने २६ रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीम के लिए मिका मैकेंजी ने १० ओवरों में ३६ रन देकर ४ विकेट हासिल किए। इसके अलावा, विटेल लॉज ने २ विकेट निकाले। आदियन रचा ने १ विकेट अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि आयरलैंड ने भी अच्छी शुरुआत की। यह खेल युवा क्रिकेट के भविष्य का संकेत देता है।
RashtraPress
5 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेस्टइंडीज ने कितने रन से आयरलैंड को हराया?
वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 25 रन से हराया।
मिका मैकेंजी ने कितने विकेट लिए?
मिका मैकेंजी ने 4 विकेट लिए।
इस मैच का आयोजन कहाँ हुआ?
इस मैच का आयोजन विंडहोक में हुआ।
आयरलैंड की ओर से सर्वाधिक रन किसने बनाए?
आयरलैंड के लिए जेम्स वेस्ट ने 45 रन बनाए।
वेस्टइंडीज का कुल स्कोर क्या था?
वेस्टइंडीज का कुल स्कोर 226 रन था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले