15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ पूरे 50 ओवर स्पिन गेंदबाजी का इतिहास रच दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ पूरे 50 ओवर स्पिन गेंदबाजी का इतिहास रच दिया?

सारांश

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है, जब उन्होंने सभी 50 ओवर स्पिन गेंदबाजों से फेंकवाए। जानिए इस ऐतिहासिक पल के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज ने सभी 50 ओवर स्पिन गेंदबाजों से फेंके।
यह वनडे क्रिकेट का एक अनोखा रिकॉर्ड है।
गुडाकेश मोती ने 3 विकेट लेकर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश ने 213 रन बनाए, लेकिन बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन रहा।
शाई होप का निर्णय विशेष चर्चा का विषय रहा।

ढाका, 21 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास स्थापित किया है। मंगलवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में बांग्लादेश की पारी के सभी 50 ओवर वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने फेंके। इससे पहले, वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि पारी के पूरे 50 ओवर स्पिन गेंदबाजों द्वारा फेंके गए हों।

मंगलवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बांग्लादेश की पारी के सभी 50 ओवर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने स्पिनरों से कराए।

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन, रोस्टन चेज, खेरी पियरे, गुडाकेश मोती और एलिक अथांजे ने 10-10 ओवर फेंके।

अकील हुसैन ने 10 ओवर में 41 रन देकर 2, गुडाकेश मोती ने 10 ओवर में 65 रन देकर 3, और एलिक अथांजे ने 10 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। रोस्टन चेज ने 10 ओवर में 44 रन और खेरी पियरे ने 10 ओवर में 43 रन दिए, लेकिन दोनों को विकेट नहीं मिला।

लंबे समय से क्रिकेट के मैदान पर अपने निराशाजनक प्रदर्शन के लिए चर्चा में रही वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का सभी 50 ओवर स्पिनरों से कराने का निर्णय बेहद अनूठा रहा। उनके इस निर्णय से टीम के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी की बात करें तो पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी बल्लेबाजों ने निराश किया। बांग्लादेश 50 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन बना सकी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आए सौम्य सरकार ने 45 और रिशाद हुसैन ने 14 गेंद पर नाबाद 39, कप्तान मेहिदी हसन मिराज ने नाबाद 32, और नुरुल हसन ने 23 रन बनाए। रिशाद हुसैन की पारी के अंत में की गई विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश 213 तक पहुंच सकी।

सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा था। टीम 208 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी गर्व की बात है।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ कौन सा नया रिकॉर्ड बनाया?
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ सभी 50 ओवर स्पिन गेंदबाजों द्वारा फेंकवाने का रिकॉर्ड बनाया है।
इस मैच में वेस्टइंडीज के किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
गुडाकेश मोती ने 10 ओवर में 3 विकेट लिए।
बांग्लादेश ने इस मैच में कितने रन बनाए?
बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन बनाए।
वेस्टइंडीज ने पहले मैच में क्या प्रदर्शन किया था?
वेस्टइंडीज ने पहले मैच में 208 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं किया था।
इस मैच में कप्तान शाई होप का निर्णय क्या था?
कप्तान शाई होप ने सभी 50 ओवर स्पिनरों से कराने का अनोखा निर्णय लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले