क्या 2025 में युद्ध और उथल-पुथल के बीच शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत ने दुनिया को स्तब्ध कर दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 में युद्ध और उथल-पुथल के बीच शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत ने दुनिया को स्तब्ध कर दिया?

सारांश

क्या 2025 ने दुनिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की रहस्यमय मौतों के साथ एक नया युग शुरू किया? जानिए इस साल के घटनाक्रमों की विस्तृत जानकारी।

मुख्य बातें

2025 में हुई सैन्य अधिकारियों की रहस्यमय मौतें वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
लीबिया और रूस के सैन्य प्रमुखों की मौत से राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी है।
विभिन्न देशों में सैन्य और भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति गंभीर है।
इन घटनाओं को वैश्विक शक्ति संतुलन के संदर्भ में देखना आवश्यक है।

नई दिल्ली, २४ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। २०२५ की शुरुआत के साथ, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सैन्य और भू-राजनीतिक तनाव खुलकर सामने आने लगे। यह वर्ष ऐसा रहा जब युद्ध केवल सीमाओं और मोर्चों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेनाओं का नेतृत्व करने वाले शीर्ष कमांडर स्वयं हिंसा, हमलों और रहस्यमय मौतों के केंद्र में आ गए।

क्रिसमस के एक दिन पहले, २३ दिसंबर २०२५ को उत्तरी अफ्रीका में लीबिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि उनका निजी विमान तुर्की से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लीबिया जैसे अस्थिर देश में सेना प्रमुख की अचानक मौत ने वहाँ के सैन्य और राजनीतिक संतुलन को लेकर नई आशंकाएं पैदा कर दीं। इस हादसे में उनके साथ चार अन्य अधिकारियों और सात अन्य लोगों की भी जान चली गई।

एक दिन पहले, २२ दिसंबर को, रूस के एक शीर्ष अधिकारी की मौत ने सभी को चकित कर दिया। मास्को में एक कार विस्फोट में लेफ्टिनेंट जनरल फानिल फानिसोविच सरवारोव गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उन्हें रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के अंतर्गत ऑपरेशनल ट्रेनिंग डायरेक्टोरेट का प्रमुख माना जाता था। इस हमले को २०२५ में रूस के खिलाफ हुए सबसे हाई-प्रोफाइल लक्षित हमलों में गिना गया और इसकी जांच हत्या के रूप में शुरू की गई।

१३ जून को ईरान के लिए एक बड़ा झटका आया जब इजरायली हवाई हमले में ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी की मृत्यु हो गई। जनरल बाघेरी को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के साथ रणनीतिक और परमाणु नीति निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाते हुए देखा गया था।

२५ अप्रैल २०२५ को मास्को के पास बालाशिखा में एक कार बम विस्फोट ने रूसी सैन्य प्रतिष्ठान को हिला दिया। इस हमले में लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव यारोस्लावोविच मोस्कालिक की मौत हो गई, जो रूसी जनरल स्टाफ के मेन ऑपरेशंस निदेशालय में डिप्टी चीफ थे। यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी गई क्योंकि यह दर्शाती है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष की आग अब राजधानी के आसपास तक पहुँच चुकी है।

साल २०२५ एक असामान्य और बेचैन करने वाला वर्ष साबित हुआ, जब युद्ध और तनाव का असर सीधे उन चेहरों तक पहुंच गया जो सेनाओं की कमान संभालते थे। यह वर्ष इसलिए भी खास रहा क्योंकि कई देशों में शीर्ष सैन्य कमांडर और चीफ रहस्यमय हमलों, कार बम विस्फोटों, हवाई हमलों और विमान हादसों में मारे गए। २०२५ में हुई इन मौतों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल व्यक्तिगत घटनाओं की तरह नहीं देखा जा सकता, बल्कि वर्तमान हालात में ये वैश्विक शक्ति संतुलन के तौर पर देखे जाने चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि ये घटनाएँ केवल व्यक्तिगत त्रासदियाँ नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर सैन्य संतुलन को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण घटनाएँ हैं। हमें इन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
RashtraPress
15 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 2025 में युद्ध के कारण सैन्य अधिकारियों की मौत हुई?
हाँ, कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की रहस्यमय मौतें हुईं, जो कि बढ़ते सैन्य तनाव का परिणाम हैं।
लीबिया के जनरल अल-हद्दाद की मौत कैसे हुई?
उनकी मौत एक विमान दुर्घटना में हुई, जब उनका निजी विमान तुर्की से लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रूस में किस अधिकारी की कार विस्फोट में मौत हुई?
लेफ्टिनेंट जनरल फानिल फानिसोविच सरवारोव की कार विस्फोट में मौत हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले