5 गेंदबाज जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से अधिक रन लुटाए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
5 गेंदबाज जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से अधिक रन लुटाए

सारांश

टी20 प्रारूप में गेंदबाजों की धुनाई के कई उदाहरण हैं। जानिए उन 5 बदनसीब गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में 70 से ज्यादा रन दिए।

मुख्य बातें

टी20 प्रारूप में गेंदबाजों को अक्सर धुनाई का सामना करना पड़ता है।
जोफ्रा आर्चर ने 76 रन लुटाए, जो एक रिकॉर्ड है।
मोहित शर्मा और बेसिल थंपी जैसे गेंदबाजों ने भी 70 से ज्यादा रन दिए।
कई बार गेंदबाजों को विकेट नहीं मिलते, फिर भी उन्हें रन लुटाने पड़ते हैं।

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 प्रारूप को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जहाँ गेंदबाजों की धुनाई अक्सर देखी जाती है। आइए, जानते हैं उन 5 दुर्भाग्यशाली गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से अधिक रन लुटाए।

जोफ्रा आर्चर: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जोफ्रा आर्चर ने 23 मार्च 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 4 ओवर में 76 रन दिए। इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। राजस्थान रॉयल्स ने 286/6 का स्कोर बनाया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 242/6 का स्कोर बनाकर 44 रन से मैच जीत लिया।

मोहम्मद शमी: 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 75 रन लुटाए। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट शेष रहते 18.3 ओवर में जीत हासिल की।

विल ओ'रूर्के: लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 74 रन दिए और 2 विकेट भी लिए, लेकिन टीम मैच हार गई। 27 मई 2025 को लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.4 ओवर में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।

मोहित शर्मा: 24 मई 2024 को गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए मोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 73 रन लुटाए। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 220 रन बनाकर मैच हार गया।

बेसिल थंपी: सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए थंपी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 70 रन दिए। इस मैच में आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 218 रन बनाए और सनराइजर्स ने 204 रन बना कर मैच हार गई।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहाँ गेंदबाजों को अक्सर बल्लेबाजों के सामने हार का सामना करना पड़ता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन से गेंदबाज ने सबसे ज्यादा रन लुटाए?
जोफ्रा आर्चर ने 76 रन लुटाए।
आईपीएल में गेंदबाजों की धुनाई क्यों होती है?
टी20 प्रारूप में बल्लेबाजों की आक्रामकता और छोटे ओवरों के कारण।
राष्ट्र प्रेस