आईपीएल के इतिहास में शीर्ष 5 सबसे बड़े स्कोर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल के इतिहास में शीर्ष 5 सबसे बड़े स्कोर

सारांश

आईपीएल का 19वां सत्र 28 मार्च से शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं आईपीएल के इतिहास में बने पांच सबसे बड़े स्कोर जो क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर देते हैं।

मुख्य बातें

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।
रविवार को शुरू होने वाले इस सत्र में रोमांचक मैच होंगे।
बल्लेबाजी के लिहाज से यह लीग हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है।
ट्रेविड हेड और हेनरिक क्लासन जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
आईपीएल के स्कोर रिकॉर्ड्स युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं।

नई दिल्ली, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सत्र 28 मार्च से शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच होगा। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, और इस लीग में चौके-छक्कों की भरपूर बारिश होती है। चलिए, हम आपको आईपीएल के इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर बताते हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के पास है। हैदराबाद ने 15 अप्रैल 2024 को आरसीबी के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए थे। इस मैच में ट्रेविड हेड ने 41 गेंदों में 102 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि हेनरिक क्लासन ने 31 गेंदों में 67 रन की पारी खेली थी।

आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने ही बनाया है। 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए थे। इस मैच में ईशान किशन ने 47 गेंदों में 106 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि ट्रेविस हेड ने 67 रन का योगदान दिया था।

25 मई 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने जोरदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। इस मैच में हेनरिक क्लासन ने 39 गेंदों में 105 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 40 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के नाम है। 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में, हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए थे। इस मैच में हेनरिक क्लासन ने 34 गेंदों में 80 रन और ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रनों की तेज पारी खेली थी।

आईपीएल में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 272 रन बनाकर दर्ज किया था। इस मैच में सुनील नरेन ने 39 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवा खिलाड़ियों को प्रेरित भी करते हैं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर किसने बनाया है?
आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने 287 रन बनाया है।
आईपीएल में दूसरे सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड किसके पास है?
दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, जिसमें उन्होंने 286 रन बनाए।
आईपीएल के इतिहास में शीर्ष 5 स्कोर कौन से हैं?
आईपीएल के शीर्ष 5 स्कोर में 287, 286, 278, 277, और 272 रन शामिल हैं।
आईपीएल में सबसे अच्छा बल्लेबाज कौन है?
आईपीएल में सबसे अच्छे बल्लेबाजों में ट्रेविड हेड और हेनरिक क्लासन जैसे नाम शामिल हैं।
आईपीएल में स्कोर बनाने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कब बना?
आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 15 अप्रैल 2024 को बना था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले