26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बड़ी भर्ती: आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 236 पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों की आवश्यकता, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बड़ी भर्ती: आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 236 पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों की आवश्यकता, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई

सारांश

अवसर का लाभ उठाएं! आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 236 पदों के लिए भर्ती में भाग लेकर अपनी सरकारी नौकरी की दिशा में एक कदम बढ़ाएं। अंतिम तिथि न चूकें!

मुख्य बातें

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 236 पदों पर भर्ती।
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अवसर।
आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई।
ITI और Polytechnic डिप्लोमा की आवश्यकता।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल है।

नई दिल्ली, १७ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के लिए कुल २३६ पदों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना प्रस्तुत की है।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया २ अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि २० मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से १२वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ २ वर्षीय आईटीआई या ३ वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास यूआईडीएआई द्वारा आधार सेवा प्रदान करने के लिए अधिकृत परीक्षण एवं प्रमाणन एजेंसी द्वारा जारी आधार ऑपरेटर/पर्यवेक्षक का प्रमाण पत्र और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु १८ वर्ष निर्धारित की गई है और आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद राज्यवार संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर सभी आवश्यक जानकारी फॉर्म में भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज़ों को सही आकार में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म की जाँच कर सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई है।
क्या आरक्षित श्रेणी के लिए कोई छूट है?
हां, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले