27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पिछली आप सरकार के कारनामे अब भी उजागर हो रहे हैं?: वीरेंद्र सचदेवा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पिछली आप सरकार के कारनामे अब भी उजागर हो रहे हैं?: वीरेंद्र सचदेवा

सारांश

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि केजरीवाल सरकार में विधवा पेंशन घोटाला हुआ है। क्या सच में इस सरकार के कारनामे अब भी उजागर हो रहे हैं? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने पूर्व आप सरकार पर आरोप लगाए।
विधवा पेंशन घोटाले का जिक्र किया गया।
जांच में 80,000 का अंतर पाया गया।
सचदेवा ने सख्त जांच की मांग की।
आम आदमी पार्टी की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए।

नई दिल्ली, 7 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के कारनामे अब भी उजागर हो रहे हैं। केजरीवाल के नेतृत्व में एक विवादास्पद सरकार चल रही थी, जिसने किसी भी विभाग को नहीं छोड़ा।

सचदेवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार पर कथित विधवा पेंशन घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो असहाय महिलाएं हैं, उन्हें 2500 रुपए की मासिक पेंशन दी जाती थी। केजरीवाल की सरकार में पेंशन वितरण में घोटाले की लगातार शिकायतें आईं।

उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों ने उस समय सदन में इसकी जांच की मांग की थी। पार्टी ने भी प्रदर्शन किया था। हमारी मांग पर 2024 में इस मामले की जांच शुरू हुई। उस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दिल्ली में कुल 3,81,539 महिलाएं पंजीकृत थीं। लेकिन फिजिकल जांच के बाद यह संख्या केवल 2,98,371 रह गई। दोनों आंकड़ों में करीब 80,000 का अंतर है।

इसके साथ ही, 60,000 महिलाएं ऐसी थीं जो पंजीकृत थीं, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल रही थी। अगर उन्हें 2500 रुपए महीने के हिसाब से जोड़ा जाए, तो लगभग 200 करोड़ रुपए का वार्षिक घोटाला हो रहा था। अब अरविंद केजरीवाल बताएं कि ये 200 करोड़ रुपए किसकी जेब में जा रहे थे? कौन खा रहा था? यदि आप ऐसी गरीब माताओं और बहनों के हक को छीनकर अपना पेट भरना चाहते हैं, तो ऐसी सरकार को भगवान कभी माफ नहीं करेगा।

उन्होंने दिल्ली की वर्तमान रेखा गुप्ता सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए। चाहे विधायक हो या मंत्री, सभी के खिलाफ जांच की जाए और कठोर कदम उठाए जाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वीरेंद्र सचदेवा ने किस घोटाले का जिक्र किया?
वीरेंद्र सचदेवा ने विधवा पेंशन घोटाले का जिक्र किया।
क्या दिल्ली में पेंशन वितरण में घोटाले की शिकायतें आई थीं?
हाँ, पेंशन वितरण में घोटाले की शिकायतें आई थीं।
इस मामले में कितनी महिलाओं का पंजीकरण हुआ था?
दिल्ली में कुल 3,81,539 महिलाएं पंजीकृत थीं।
क्या इस मामले की जांच की गई है?
हाँ, इस मामले की जांच की जा रही है।
सचदेवा ने किससे जांच की मांग की है?
सचदेवा ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार से जांच की मांग की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले