क्या अदाणी ग्रीन एनर्जी को जेएम फाइनेंशियल ने दी 'बाय' रेटिंग?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अदाणी ग्रीन एनर्जी को जेएम फाइनेंशियल ने दी 'बाय' रेटिंग?

सारांश

अदाणी ग्रीन एनर्जी को जेएम फाइनेंशियल द्वारा 'बाय' रेटिंग मिली है। कंपनी की आगामी वृद्धि और कैश फ्लो को देखते हुए, 1,289 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य मूल्य निर्धारित किया गया है। जानें इसके पीछे के कारण और भविष्य की संभावनाएं।

मुख्य बातें

अदाणी ग्रीन एनर्जी को मिल रही है 'बाय' रेटिंग लक्ष्य मूल्य: 1,289 रुपए प्रति शेयर 2030 तक 50 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य गुजरात में 30 गीगावाट का खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क 81 प्रतिशत क्षमता 25 वर्ष पावर एग्रीमेंट से बंधी

मुंबई, 18 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज ने अदाणी ग्रीन एनर्जी को बुलिश आउटलुक देते हुए 'बाय' की रेटिंग प्रदान की है और 1,289 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य मूल्य निर्धारित किया है।

इसकी वजह कंपनी की मजबूत विकास पाइपलाइन, अच्छे कैश फ्लो और 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता को बढ़ाकर 50 गीगावाट करने का लक्ष्य है।

ब्रोकरेज के अनुसार, अदाणी ग्रीन एनर्जी के इस विस्तार का अधिकांश हिस्सा गुजरात में स्थित 30 गीगावाट के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से आएगा।

ब्रोकरेज ने आगे कहा कि कंपनी का 50 गीगावाट क्षमता का महत्त्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करना संभव है, क्योंकि अदाणी ग्रीन का एग्जीक्यूशन का इतिहास बहुत मजबूत है और इसके पास 2.5 एकड़ में फैले लैंड बैंक से इसे अच्छा समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा, अदाणी ग्रुप का ट्रांसमिशन बिजनेस भी इसे मजबूती प्रदान करता है।

रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजी को अपना रही है, जिसमें 5.2 मेगावाट की विंड टरबाइन भी शामिल हैं, जो दक्षता में इजाफा कर रही हैं।

इसके अलावा, कंपनी की 81 प्रतिशत क्षमता 25 वर्षपावर परचेसिंग एग्रीमेंट से बंधी हुई है, जिससे कंपनी को लंबे समय तक अच्छा कैश फ्लो प्राप्त होता रहेगा।

पिछले तीन वर्षों में, अदाणी ग्रीन की आय, ईबीआईटीडीए और कर के बाद मुनाफे में क्रमशः 30 प्रतिशत, 36 प्रतिशत और 57 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) पर बढ़त देखने को मिली है।

इसका ईबीआईटीडीए मार्जिन 79 प्रतिशत तक बढ़ गया है और नेट डेट लेवल आय की तुलना में वित्त वर्ष 2025 में 7.4 गुना रह गया है।

ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2028 के बीच, कंपनी मजबूत वृद्धि दर्ज करती रहेगी, जिसमें आय में 29 प्रतिशत, ईबीआईटीडीए में 32 प्रतिशत और लाभ में 41 प्रतिशत की अपेक्षित चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ-साथ 83 प्रतिशतईबीआईटीडीए मार्जिन शामिल है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में आगे बढ़ने से भारत की ऊर्जा सुरक्षा में वृद्धि होगी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अदाणी ग्रीन एनर्जी की वर्तमान स्थिति क्या है?
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने पिछले तीन वर्षों में अपनी आय और मुनाफे में उल्लेखनीय वृद्धि की है, और इसके पास एक मजबूत विकास पाइपलाइन है।
जेएम फाइनेंशियल ने अदाणी ग्रीन एनर्जी को 'बाय' रेटिंग क्यों दी?
कंपनी की मजबूर कैश फ्लो, विकास की संभावनाएं और तकनीकी नवाचार के आधार पर इसे 'बाय' रेटिंग दी गई है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य क्या है?
कंपनी का लक्ष्य 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी में 50 गीगावाट की क्षमता प्राप्त करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले