26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अजमेर में बांग्लादेशी नागरिकों पर कठोर कार्रवाई, 23वीं गिरफ्तारी की गई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अजमेर में बांग्लादेशी नागरिकों पर कठोर कार्रवाई, 23वीं गिरफ्तारी की गई

सारांश

अजमेर में पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता पाई है। इस कार्रवाई में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक कुल 56 अवैध नागरिकों को पकड़ा गया है।

मुख्य बातें

अजमेर पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया है।
अब तक 56 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।
विशेष टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार नागरिक की पहचान अवैध घुसपैठिए के रूप में हुई है।
पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

अजमेर, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान के अजमेर जिले की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण सफलता पाई है। 23वीं कार्रवाई में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक कुल 56 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है।

यह अभियान पुलिस मुख्यालय जयपुर तथा अजमेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल (आईपीएस) के नेतृत्व में अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित करने के लिए एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय हिमांशु जागिंड (आरपीएस) के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत और वृताधिकारी दरगाह लक्ष्मण राम (आरपीएस) के नेतृत्व में सीआईडी जोन अजमेर की सहायता से एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम शहर के संवेदनशील और संभावित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही है।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, चश्मा-ए-नूर, त्रिपोलिया गेट, सोहले खम्भा और झालरा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। इस दौरान लगभग 8-10 संदिग्ध खानाबदोश व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में मोहम्मद तहजुल पुत्र मोहम्मद मुमताज हुसैन निवासी गोसाईपुर, थाना गोबिन्दाघास, जिला रंगपुर (बांग्लादेश) ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक होना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह अवैध रूप से हिल्ली बॉर्डर पार कर भारत में दाखिल हुआ और मालदा में 6-7 वर्षों तक रहा। इसके बाद वह नई दिल्ली होते हुए अजमेर पहुंचा, जहाँ दरगाह शरीफ के आसपास भीख मांगकर और खानाबदोश जीवन जी रहा था।

15 अप्रैल 2026 को गाउसिया कॉलोनी, बड़ा पीर रोड पर संदिग्ध रूप से घूमते पाए जाने के बाद उसे हिरासत में लिया गया और थाना दरगाह लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी पहचान अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क व अन्य संभावित घुसपैठियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजमेर में बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई का कारण क्या है?
अजमेर में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें निष्कासित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
अब तक कितने बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है?
अब तक कुल 56 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।
इस अभियान का नेतृत्व कौन कर रहा है?
इस अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल (आईपीएस) कर रहे हैं।
पुलिस की विशेष टीम कहाँ काम कर रही है?
पुलिस की विशेष टीम अजमेर जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है।
क्या गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है?
हाँ, आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले