मुंबई में 25 बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी: अवैध निवास का बड़ा मामला

Click to start listening
मुंबई में 25 बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी: अवैध निवास का बड़ा मामला

सारांश

अंधेरी पश्चिम में वर्सोवा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और फर्जी दस्तावेज बनवा रखे थे। पुलिस की जांच जारी है।

Key Takeaways

  • २५ बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई।
  • ये सभी अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे थे।
  • पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बरामद किए।
  • गिरफ्तारी के बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
  • पुलिस की जांच जारी है।

मुंबई, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के अंधेरी पश्चिम के यारी रोड क्षेत्र में वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए २५ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग अवैध रूप से भारत में निवास२१ ट्रांसजेंडर, २ महिलाएं और २ पुरुष शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ये लोग देर रात यारी रोड पर एक दरगाह में एकत्र होने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर वर्सोवा पुलिस की एंटी-टेरर सेल (एटीसी) ने इलाके में छापा मारा और सभी को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारतीय और बांग्लादेशी दस्तावेजों की बड़ी संख्या भी बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सभी आरोपी बांग्लादेश से अवैध रूप से पहले कोलकाता पहुंचे थे। इसके बाद वे दिल्ली और गुजरात होते हुए मुंबई आए। मुंबई पहुंचने के बाद आरोपियों ने फर्जी भारतीय पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी बनवाए थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन दस्तावेजों को तैयार करने में किन लोगों की भूमिका थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

वर्सोवा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, आगे की जांच जारी है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी लोगों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को खोजने के लिए एक टीम पहले से ही बनाई गई थी, जो लगातार इन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Point of View

जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।
NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

क्यों गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक?
ये सभी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और फर्जी दस्तावेज बनवाए हुए थे।
पुलिस ने कैसे कार्रवाई की?
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
क्या गिरफ्तार लोगों को वापस भेजा जाएगा?
हां, उनकी बांग्लादेश वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस की आगे की योजना क्या है?
पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी रखेगी।
क्या इस मामले में कोई अन्य लोग शामिल हैं?
पुलिस यह जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज बनाने में और कौन लोग शामिल थे।
Nation Press