केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस के झूठे एजेंडे की सच्चाई उजागर की: धर्मेंद्र प्रधान

Click to start listening
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस के झूठे एजेंडे की सच्चाई उजागर की: धर्मेंद्र प्रधान

सारांश

नई दिल्ली में लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस के झूठे एजेंडे की पोल खोलते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल एक भगोड़े हैं।

Key Takeaways

  • अविश्वास प्रस्ताव को ध्वनिमत से खारिज किया गया।
  • अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।
  • धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस के झूठे एजेंडे की पोल खोली।
  • राहुल गांधी को भगोड़ा बताया गया।
  • लोकतांत्रिक संस्थाओं को नीचा दिखाने का आरोप।

नई दिल्ली, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव को बुधवार को खारिज कर दिया गया। सदन में ध्वनिमत से यह प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के झूठे एजेंडे का भंडाफोड़ किया।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के झूठे एजेंडे को उजागर किया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरे देश में यह भ्रम फैलाते हैं कि उन्हें संसद में बोलने की अनुमति नहीं दी जाती, जबकि 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों ने लगभग 158 घंटे बोलने का अवसर प्राप्त किया, तब राहुल गांधी को किसने रोका था? वे ऐसा क्यों नहीं कर पाए? सच्चाई यह है कि जब संसद में बजट और राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा होती है, तब राहुल गांधी अक्सर अपने तथाकथित 'वर्ल्ड टूर' में व्यस्त होते हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अब पूरा देश जान चुका है कि राहुल गांधी केवल एक 'भगोड़ा' हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज कांग्रेस, एक परिवार के स्वार्थ को साधने के लिए पूरे विपक्ष के मुद्दों को हाईजैक कर चुकी है। भले ही सदन में चर्चा हो रही हो, राहुल गांधी देश छोड़कर भाग जाते हैं, लेकिन कांग्रेस यह दिखाने का प्रयास करती है कि विपक्ष का मतलब केवल राहुल गांधी हैं। हालांकि, शहजादे का लॉन्च हर बार असफल होता है।

उन्होंने कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव का खारिज होना यह दर्शाता है कि विपक्ष की राजनीति पर देश का अविश्वास है, फिर भी अपने स्वार्थ के कारण ये लोग लोकसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय संवैधानिक पद को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बार-बार नीचा दिखा रहे हैं।

इससे पहले अमित शाह ने राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान वे जर्मनी यात्रा पर थे। जब-जब संसद सत्र होता है, विदेश यात्रा लग जाती है और फिर कहते हैं कि बोलने नहीं दिया जाता। जो व्यक्ति विदेश में है, वह यहां कैसे बोलेगा? यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सदन पक्ष, प्रतिपक्ष, स्पीकर और राष्ट्रपति का मिलाजुला है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सदन में ऐसा कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री बैठे हैं और दौड़कर आकर गले मिलना होता है। सदन में कभी फ्लाइंग किस किया जाता है तो कभी आंख मटकाई जाती है और अब ये लोग स्पीकर के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव मत लाओ। कांग्रेस वोटिंग से भाग गई। उन्हें डर था कि छोटी पार्टियां इस प्रस्ताव से नाखुश थीं। कांग्रेस वोटिंग से डर गई। हमने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव को गिरा दिया। हम तो वोटिंग और डिवीजन के लिए तैयार थे, लेकिन कांग्रेस घबरा गई।

Point of View

तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें चुनौती दी है। यह सभी को स्पष्ट है कि विपक्ष की राजनीति में अविश्वास बढ़ रहा है। यह स्थिति दर्शाती है कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है।
NationPress
11/03/2026

Frequently Asked Questions

अविश्वास प्रस्ताव क्या होता है?
अविश्वास प्रस्ताव एक राजनीतिक प्रक्रिया है जिसके तहत किसी व्यक्ति या संस्था की विश्वसनीयता को चुनौती दी जाती है।
क्यों राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं?
राहुल गांधी अक्सर संसद के सत्र के दौरान विदेश यात्रा पर जाते हैं, जिससे उन पर सवाल उठते हैं कि वे संसद में बोलने का अवसर क्यों नहीं लेते।
इस प्रस्ताव का खारिज होना क्या दर्शाता है?
इस प्रस्ताव का खारिज होना दर्शाता है कि विपक्ष की राजनीति पर लोगों का अविश्वास बढ़ रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अमित शाह ने कांग्रेस के झूठे एजेंडे का भंडाफोड़ किया है।
कांग्रेस के झूठे एजेंडे से क्या तात्पर्य है?
कांग्रेस के झूठे एजेंडे से तात्पर्य है कि पार्टी अपने स्वार्थ के लिए राजनीतिक मुद्दों को भटकाने का प्रयास कर रही है।
Nation Press