2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अमृतसर पुलिस ने 300 खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए, कुल मूल्य 1.5 करोड़ रुपए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अमृतसर पुलिस ने 300 खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए, कुल मूल्य 1.5 करोड़ रुपए

सारांश

पंजाब के अमृतसर में, पुलिस ने एक विशेष समारोह के दौरान 300 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। इन फोन की कुल कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए है, जो इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है।

मुख्य बातें

पंजाब पुलिस ने 300 खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए।
इन फोन की कुल कीमत 1.5 करोड़ रुपए है।
पुलिस ने तकनीकी सहायता से फोन ट्रेस किए।
सही शिकायत दर्ज कराने पर मोबाइल वापस मिल सकता है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे खोए फोन के लिए तुरंत संपर्क करें।

अमृतसर, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बार फिर चोरी हुए मोबाइल फोन को खोजने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। शुक्रवार को एसएसपी सुहेल मीर खान की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम में लगभग 300 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए। इन फोन की कुल कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

एसएसपी सुहेल मीर खान ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "आज करीब 300 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। इन फोन की कीमत 15,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक थी।"

उन्होंने बताया कि यह दूसरा ऐसा मोबाइल वितरण कार्यक्रम है, जिसमें पहले जनवरी में भी लगभग 300 मोबाइल फोन लौटाए गए थे। इस बार भी तकनीकी सहायता और विभिन्न पुलिस स्टेशनों की टीमों के सहयोग से फोन को ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि कई बार फोन अन्य जिलों या राज्यों में पहुंच जाते हैं, इसीलिए उन्हें ढूंढना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन पुलिस की समन्वित प्रयासों और मेहनत से सभी फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।

एसएसपी खान ने कहा कि बहुत से लोग मानते हैं कि मोबाइल खो जाने पर वह वापस नहीं मिल सकता, लेकिन आज का कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि यदि सही तरीके से शिकायत दर्ज कराई जाए तो फोन वापस मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन में अक्सर महत्वपूर्ण व्यक्तिगत और पेशेवर डेटा होता है और कई मामलों में लोग अपने व्यवसाय के लिए भी इन पर निर्भर होते हैं। इसलिए पुलिस इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेती है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर उनका मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसएसपी ने कहा, "यदि आपका मोबाइल फोन गायब हो जाए, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इसे ट्रेस करना हमारी जिम्मेदारी है। पंजाब पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हम बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में ऐसे अभियान जारी रहेंगे।"

इस मौके पर फोन वापस पाने वालों में जालंधर की अमनप्रीत कौर भी थीं। उन्होंने कहा कि उनका फोन लगभग 15 दिन पहले खो गया था, लेकिन अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इसे ढूंढकर वापस कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोबाइल में बहुत आवश्यक डेटा होता है और फोन जल्दी वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो उन्हें खोए हुए सामान की वापसी की संभावना रहती है। यह एक सकारात्मक कदम है जो पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास को बढ़ाता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने कितने मोबाइल फोन लौटाए?
पुलिस ने लगभग 300 खोए हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाए।
इन फोन की कुल कीमत क्या है?
इन फोन की कुल कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए है।
क्या मोबाइल खो जाने पर उसे वापस पाया जा सकता है?
हाँ, यदि सही तरीके से शिकायत दर्ज कराई जाए तो खोए हुए मोबाइल वापस मिल सकते हैं।
पुलिस ने मोबाइल फोन लौटाने का कार्यक्रम कब आयोजित किया?
पुलिस ने यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया।
क्या यह पहला ऐसा कार्यक्रम है?
नहीं, यह दूसरा ऐसा कार्यक्रम है; पहले कार्यक्रम में भी लगभग 300 मोबाइल फोन लौटाए गए थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले