26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अमृतसर पुलिस ने 400 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए, बड़ी उपलब्धि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अमृतसर पुलिस ने 400 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए, बड़ी उपलब्धि

सारांश

अमृतसर में पुलिस ने 400 गुम मोबाइल फोन की बरामदगी की है, जो विभिन्न स्थानों से ट्रैक किए गए थे। यह कार्रवाई 85 लाख रुपए की संपत्ति को उनके मालिकों में लौटाने में सफल रही है।

मुख्य बातें

अमृतसर पुलिस ने 400 गुम मोबाइल फोन बरामद किए।
बरामदगी की कुल कीमत 85 लाख रुपए से अधिक है।
पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल का उपयोग किया।
लोगों को गुम मोबाइल की सूचना तुरंत देनी चाहिए।
सभी मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से ट्रैक किए गए थे।

अमृतसर, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अमृतसर पुलिस को हाल ही में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग 400 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया है। ये मोबाइल विभिन्न स्थानों से ट्रैक कर इकट्ठा किए गए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 85 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

इस अवसर पर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा कम्युनिटी रिलेशंस और जनता की सहायता को अत्यधिक महत्व दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पुलिस ने दो बार कार्यक्रम आयोजित कर पहले 100 और फिर 200 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए थे। आज, लगभग 400 मोबाइल फोन वापस किए जा रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मोबाइल गुम होने से लोगों को केवल फोन की कीमत का ही नुकसान नहीं होता है, बल्कि उसमें मौजूद डेटा का भी बड़ा नुकसान होता है। इसलिए, लोगों को चाहिए कि जब भी उनका मोबाइल गुम हो जाए, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।

उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन को ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल का सहारा लिया गया, जिसके माध्यम से पूरे देश में मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में कई मोबाइल फोन पंजाब के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए हैं।

बरामद किए गए मोबाइल फोन में 13 आईफोन और 387 विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉयड फोन शामिल हैं। इन सभी मोबाइलों को साइबर पुलिस स्टेशन सहित विभिन्न थानों की टीमों ने ट्रैक कर बरामद किया।

पुलिस कमिश्नर ने इस सफल कार्रवाई के लिए अपनी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि टीम के जवानों ने मिलकर मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे जल्दी ट्रैक कर वापस दिलाया जा सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि डेटा की सुरक्षा का भी है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमृतसर पुलिस ने कितने गुम मोबाइल फोन बरामद किए?
अमृतसर पुलिस ने लगभग 400 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
मोबाइल फोन की कुल कीमत कितनी है?
बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 85 लाख रुपए से अधिक है।
पुलिस ने मोबाइल फोन ट्रैक करने के लिए कौन सा पोर्टल इस्तेमाल किया?
पुलिस ने मोबाइल फोन ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल का सहारा लिया।
गुम मोबाइल फोन की सूचना कब देनी चाहिए?
यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।
बरामद मोबाइल फोन में किस तरह के फोन शामिल हैं?
बरामद मोबाइल फोन में 13 आईफोन और 387 विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉयड फोन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले