26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अंजना सिंह ने धूमधाम से मनाई हरतालिका तीज, लाल जोड़े में बिखेरा जलवा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अंजना सिंह ने धूमधाम से मनाई हरतालिका तीज, लाल जोड़े में बिखेरा जलवा?

सारांश

अंजना सिंह ने हरतालिका तीज के अवसर पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पूजा करती नजर आ रही हैं। उनका लाल जोड़ा और पूजा की विधि ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। जानें इस पर्व के महत्व और अंजना के खूबसूरत लुक के बारे में।

मुख्य बातें

हरतालिका तीज का पर्व विवाहित महिलाओं की आस्था का प्रतीक है।
अंजना सिंह का लाल जोड़ा इस पर्व की सुंदरता को बढ़ाता है।
महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं।
पूजन विधि का पालन करते हुए अंजना का वीडियो प्रशंसा प्राप्त कर रहा है।
अंजना ने कई हिट फिल्मों में काम किया है।

मुंबई, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करती हैं, ताकि उनके पतियों की लंबी उम्र हो। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री अंजना सिंह ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो में अंजना अन्य महिलाओं के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हरतालिका पूजा का माहौल प्रदर्शित किया गया है, जिसमें अभिनेत्री अन्य महिलाओं के साथ विधिपूर्वक पूजा और आरती कर रही हैं।

अगर लुक की बात करें तो अंजना एक नई नवेली दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उनके माथे पर सिंदूर, हाथों में चूड़ा और पैरों में पायल है। उनके पैरों में लगे महावर भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। उनकी लाल साड़ी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वीडियो में उन्होंने 'सबसे बा ऊपर सेनुरवा हो' का गाना जोड़ा है।

वीडियो पोस्ट करते हुए अंजना ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी तीज।"

अंजना का यह वीडियो उनके प्रशंसकों के दिलों को छू गया है। वे पोस्ट पर विविध प्रकार के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "सुख के सब साथी, दुख में केवल जीवन साथी! हरियाली तीज के इस पावन अवसर पर सभी माताओं और बहनों को हार्दिक बधाई।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हैप्पी तीज।" एक और यूजर ने लिखा, "भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "देवाधिदेव महादेव एवं मां पार्वती आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।"

अभिनेत्री की फिल्मों पर नजर डालें तो उन्होंने फिल्म 'फौलाद' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह टीवी सीरियल 'भाग ना बांचे कोई' में भी नजर आईं।

अंजना ने 'लव और राजनीति', 'नागराज', 'सनकी दरोगा', 'बहुरानी', 'जिगर', 'सइयां जी दगाबाज', 'हीरो गमछावाला', 'मोकामा 0 किलोमीटर', और 'दबंग आशिक' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दो अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो महिलाओं की आस्था और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं। अंजना सिंह का वीडियो इस पर्व की सुंदरता को दर्शाता है, जो समाज में महिलाओं की भूमिका को भी सशक्त बनाता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरतालिका तीज का महत्व क्या है?
हरतालिका तीज का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जहां वे अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं।
अंजना सिंह ने किस रंग की साड़ी पहनी थी?
अंजना सिंह ने इस मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनी थी।
हरतालिका तीज कब मनाई जाती है?
हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।
अंजना सिंह की कौन-कौन सी फिल्में प्रसिद्ध हैं?
अंजना सिंह ने 'फौलाद', 'लव और राजनीति', 'नागराज' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
इस पर्व पर महिलाओं द्वारा क्या किया जाता है?
महिलाएं इस पर्व पर निर्जला व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले