क्या पीएम मोदी के कहने पर अनूप जलोटा फिर से 'वंदे मातरम' रिकॉर्ड कर रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी के कहने पर अनूप जलोटा फिर से 'वंदे मातरम' रिकॉर्ड कर रहे हैं?

सारांश

अनूप जलोटा, जो मशहूर भजन गायक हैं, ने पीएम मोदी के निर्देश पर 'वंदे मातरम' को दोबारा रिकॉर्ड करने का निर्णय लिया है। साथ ही, वह 'मिशन 500' के तहत 500 नए भजन गायकों को तैयार करने की योजना बना रहे हैं। जानें इस कार्यक्रम के बारे में और जलोटा के संगीत के प्रति उनके दृष्टिकोण के बारे में।

मुख्य बातें

अनूप जलोटा 'वंदे मातरम' को फिर से रिकॉर्ड कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें यह निर्देश दिया है।
'मिशन 500' के तहत 500 नए भजन गायक तैयार होंगे।
जलोटा भारतीय संगीत की परंपरा को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं।
जलोटा को महेंद्र कपूर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

बीकानेर, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान के बीकानेर में भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर वह 'वंदे मातरम' को फिर से रिकॉर्ड कर रहे हैं।

बीकानेर में एक विशेष सांस्कृतिक सौगात के रूप में एक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की संगीत संध्या' में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान अनूप जलोटा ने बातचीत में कहा कि पाश्चात्य संगीत बहुत अच्छा संगीत है। हमारा संगीत मन को खुश करता है, जबकि पाश्चात्य संगीत से हमारी टांगें हिलती रहती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वेस्टर्न म्यूजिक आपको बस पैर थिरकाने पर मजबूर कर देता है, जबकि इंडियन म्यूजिक आत्मा को छू जाता है।

'वंदे मातरम' को लेकर अनूप जलोटा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आदेश दिया है कि मैं पूरा 'वंदे मातरम' रिकॉर्ड करूं, क्योंकि इसको 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। फिलहाल मैं इसी पर काम कर रहा हूं।

'मिशन 500' के बारे में अनूप जलोटा ने कहा कि हमने एक मिशन शुरू किया है, जिसके तहत हम पूरे विश्व में 500 भजन गायकों को तैयार कर रहे हैं, जो अच्छे से भजन गाएंगे। अपने नए भजन पर अनूप जलोटा ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले नया भजन लिखा है। उन्होंने इसे 'तुलसी की रामायण बोल' गुनगुनाया भी।

अनूप जलोटा को आईटीएफएस अवार्ड्स 2025 में मशहूर पद्म श्री महेंद्र कपूर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनके साथ मशहूर सिंगर सुदेश भोसले और कई दूसरे मशहूर आर्टिस्ट भी थे। जलोटा ने गर्व जताते हुए कहा, "महेंद्र कपूर के नाम पर अवार्ड मिलना बहुत सम्मान की बात है। उनके गाने भारतीयों के दिलों में बसे हुए हैं और गहरी भक्ति जगाते हैं।"

अनूप जलोटा ने 2018 में पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 में एंट्री कर सबको हैरान कर दिया था। फैंस उन्हें अपनी पर्सनैलिटी का एक ऐसा साइड दिखाते हुए देखकर बहुत हैरान थे, जो पहले कभी नहीं देखा गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करेगा। 'वंदे मातरम' जैसे महत्वपूर्ण गाने को फिर से रिकॉर्ड करना एक सांस्कृतिक पहल है, जो हमें हमारे इतिहास और विरासत से जोड़ता है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

'वंदे मातरम' क्यों रिकॉर्ड किया जा रहा है?
'वंदे मातरम' को 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रिकॉर्ड किया जा रहा है।
अनूप जलोटा को कौन से पुरस्कार मिले हैं?
उन्हें आईटीएफएस अवार्ड्स 2025 में पद्म श्री महेंद्र कपूर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
अनूप जलोटा ने बिग बॉस में कब भाग लिया?
अनूप जलोटा ने 2018 में बिग बॉस सीजन 12 में भाग लिया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले