20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में फेंकी 13 गेंदें?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में फेंकी 13 गेंदें?

सारांश

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंककर अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। क्या यह रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में एक नया मील का पत्थर साबित होगा? जानिए पूरी कहानी!

मुख्य बातें

अर्शदीप सिंह का अनचाहा रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक गेंदें फेंकने का मामला भारत की जीत की रणनीति साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच की स्थिति क्रिकेट का अनपेक्षित पल

न्यू चंडीगढ़, 11 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक 'अनचाहा रिकॉर्ड' अपने नाम किया है। मुल्लांपुरमहाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अर्शदीप ने एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंकी। इस प्रकार उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (फुल मेंबर्स) के मैच में एक ओवर में सबसे अधिक गेंदें फेंकने के मामले में नवीन उल हक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले 10 ओवरों में 1 विकेट खोकर 90 रन बना लिए थे। क्विंटन डी कॉक 62 रन और एडेन मार्करम 14 रन बनाकर क्रीज पर थे।

जब अर्शदीप ने अपना तीसरा ओवर फेंका, तो पहले ही गेंद पर क्विंटन ने छक्का मारा। इसके बाद अर्शदीप ने लगातार दो wides फेंकीं। अगली गेंद पर क्विंटन कोई रन नहीं बना सके।

इस ओवर में आधिकारिक दो गेंदें फेंकी जा चुकी थीं। इसके बाद अर्शदीप ने चार लगातार wides डालीं, इसके बाद अगली गेंद पर क्विंटन ने सिंगल निकाला।

ओवर की शुरुआत की तीन आधिकारिक गेंदों के बाद अर्शदीप लय में नहीं दिखे। ओवर की चौथी गेंद पर मार्करम ने 2 रन के लिए दौड़ लगाई, फिर सिंगल निकाला।

अर्शदीप को ओवर पूरा करने के लिए केवल एक वैध गेंद फेंकनी थी, लेकिन वह फिर से wides डाल गए। अंततः अगली गेंद पर क्विंटन ने सिंगल लेकर ओवर खत्म किया। इस प्रकार अर्शदीप के ओवर में कुल 13 गेंदें फेंकी गईं, जिसमें 18 रन बने।

अर्शदीप सिंह से पहले अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने 2024 में हरारे में जिम्बाबे के खिलाफ एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंकी थीं। वहीं, 2021 में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका के सिसांदा मेगाला ने एक ओवर में 12 गेंदें फेंकी थीं।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मुकाबला 101 रन से जीता था। इसलिए भारत की नज़रें इस मैच को जीतकर 2-0 से लीड हासिल करने पर हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

और हमें उम्मीद है कि अर्शदीप इस अनुभव से सीखेंगे।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अर्शदीप सिंह ने कितनी गेंदें फेंकी?
अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंकी।
यह रिकॉर्ड किसके नाम था पहले?
यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नवीन उल हक के नाम था।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में क्या किया था?
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 101 रन से जीत हासिल की थी।
क्विंटन डी कॉक ने कितने रन बनाए?
क्विंटन डी कॉक ने 62 रन बनाए।
भारत की अगली रणनीति क्या होगी?
भारत की नजरें इस मैच को जीतकर 2-0 से लीड हासिल करने पर होंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले