25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आतिशी ने सिख गुरु का अपमान नहीं किया? असली वीडियो सार्वजनिक किया जाए: आम आदमी पार्टी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आतिशी ने सिख गुरु का अपमान नहीं किया? असली वीडियो सार्वजनिक किया जाए: आम आदमी पार्टी

सारांश

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है कि आतिशी ने सिख गुरु का अपमान किया है। पार्टी ने भाजपा के कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द करने की मांग की है और असली वीडियो सार्वजनिक करने की अपील की है। जानिए इस विवाद की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

कपिल मिश्रा पर झूठे आरोप लगाने का आरोप।
आम आदमी पार्टी ने सिख गुरु के अपमान के आरोपों का खंडन किया।
वीडियो सार्वजनिक करने की मांग की गई।

नई दिल्ली, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी ने भाजपा के उन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है, जिसमें दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर सिख गुरु का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। ‘आप’ नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष को एक पत्र भेजा है।

पत्र में आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की। ‘आप’ नेताओं का कहना है कि राजनीतिक दुर्भावना के चलते ये आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में मान्यता नहीं दी जा सकती। ‘आप’ नेता संजीव झा, मुकेश अहलावत और विधायक जरनैल सिंह ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में पूरे मामले की जानकारी साझा की।

आम आदमी पार्टी के नेता संजीव झा ने कहा कि हमने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में तीन प्रमुख मांगें की हैं, जिनमें सबसे पहली मांग कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द करने की है। संजीव झा का आरोप है कि कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर झूठे वीडियो पोस्ट किए थे, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने यह भी मांग की है कि भाजपा के सभी विधायकों की सदस्यता छह महीने के लिए रद्द की जाए, जिन्होंने अध्यक्ष को पत्र लिखा है। साथ ही उस वीडियो को सार्वजनिक किया जाए, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि विवादित टिप्पणी की गई है, ताकि जनता को इस मामले की सच्चाई का पता चल सके।

भाजपा की तरफ से आतिशी से माफी की मांग किए जाने पर संजीव झा ने कहा कि वास्तव में माफी तो भाजपा को मांगनी चाहिए, क्योंकि इन लोगों ने अपनी राजनीतिक लाभ के लिए सिख गुरु का नाम घसीटने से नहीं कतराए।

संजीव झा ने यह भी कहा कि हमें विधानसभा स्पीकर ने आश्वासन दिया है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। हमने दो वीडियो प्रस्तुत किए हैं, जिनमें हमने यह बताने की कोशिश की है कि मूलतः आतिशी ने क्या कहा था और कैसे इस मामले में राजनीतिक दुर्भावना से परिवर्तन किया गया। हमें विश्वास है कि जब हमें रॉ वीडियो उपलब्ध कराया जाएगा, तब निश्चित रूप से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

‘आप’ विधायक मुकेश अहलावत ने भी आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने भ्रामक वीडियो बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। हमारी मांग है कि इस पूरे प्रकरण का असली वीडियो भी सार्वजनिक किया जाए, जिससे सच्चाई उजागर हो सके। हमने यह भी कहा है कि कपिल मिश्रा ने गुरु का जिक्र करते हुए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है, इसलिए उनका इस्तीफा लिया जाए। भाजपा के लोग सिख गुरु का इस्तेमाल कर राजनीतिक लाभ अर्जित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

‘आप’ विधायक जरनैल सिंह ने भी वीडियो को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने भ्रामक वीडियो को सार्वजनिक कर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह पूरी तरह से अनुचित है। हमारी मांग है कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मामले पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी पत्रकारों से बातचीत में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जानी चाहिए। सच्चाई सामने आ जाएगी। आतिशी अगर हिम्मत दिखातीं, तो वे सदन का सामना करतीं, लेकिन अफसोस कि वे सदन से अनुपस्थित हैं।

उन्होंने कहा कि आतिशी ने जो किया है, उसे माफ नहीं किया जा सकता। 1947 से लेकर आज तक किसी ने भी गुरु का अपमान नहीं किया और मैं अरविंद केजरीवाल से भी कहना चाहता हूं कि अगर वे इस पूरे मामले के पक्ष में हैं, तो गुरु पर श्रद्धा रखने वाला कोई भी व्यक्ति उन्हें माफ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। आतिशी ने पाप किया है। अरविंद केजरीवाल उनका समर्थन करके उससे भी बड़ा पाप कर रहे हैं। आप लोगों ने इसी सदन में गुरुओं के नाम से इतने बड़े भाषण दिए, लेकिन आज आप खामोश हैं। अरविंद केजरीवाल को आतिशी से पूछना चाहिए था कि तुमने इतना बड़ा पाप क्यों किया?

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी को गुरु पर आस्था रखने वाला कोई भी व्यक्ति कभी माफ नहीं करेगा। इन दोनों को अपने किए की सजा जरूर मिलेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां एक पार्टी दूसरी पार्टी को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाती है। दोनों पक्षों को अपने आरोपों का समर्थन करने के लिए ठोस सबूत पेश करने की आवश्यकता है। इस विवाद ने दिल्ली की राजनीति को एक बार फिर सतर्क कर दिया है।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आम आदमी पार्टी ने किस पर आरोप लगाया?
आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है।
आतिशी पर क्या आरोप है?
आतिशी पर भाजपा ने सिख गुरु का अपमान करने का आरोप लगाया है।
आम आदमी पार्टी की मुख्य मांग क्या है?
आम आदमी पार्टी की मांग है कि कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द की जाए और असली वीडियो सार्वजनिक किया जाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले