11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बदायूं पुलिस ने गोकशी के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बदायूं पुलिस ने गोकशी के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है?

सारांश

बदायूं में सहसवान थाना पुलिस ने गोकशी के एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

गोकशी के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी पर गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस की जांच जारी है।

बदायूं, 17 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं में सहसवान थाना पुलिस ने गोकशी के एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

सहसवान थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आनंदपुर गांव में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फिर से जुनैदपुर और खंदक गांव के बीच जंगल में सक्रिय हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली से सिपाही नितिन बालियान घायल हो गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश, बहारे आलम, के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं, उसका दूसरा साथी, मोहम्मद शमशेर उर्फ शमशीर, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी बहारे आलम और घायल सिपाही नितिन बालियान को इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बहारे आलम पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास और गोवध अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं। बहारे आलम के पास से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और गोकशी के उपकरण बरामद हुए।

टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह, निरीक्षक हरवीर सिंह, उप निरीक्षक रामायण सिंह, उप निरीक्षक यशपाल सिंह, उप निरीक्षक राम लखन, कांस्टेबल विजय कुंडू, नितिन बालियान, अर्जुन बालियान, शक्ति सिंह, कपिल गौतम, और दानिश खान शामिल थे।

पुलिस आरोपी बहारे आलम से पूछताछ कर रही है और उसके साथी को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया है। आलम के साथ इस काम में कितने लोग शामिल हैं, इनकी भी जांच चल रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शाता है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना शासन की प्राथमिकता है। ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज में सुरक्षा और शांति बनी रहे।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपी के खिलाफ पहले से मामले दर्ज थे?
हाँ, गिरफ्तार आरोपी बहारे आलम पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास और गोवध अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं।
पुलिस ने क्या बरामद किया?
पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और गोकशी के उपकरण बरामद किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 17 घंटे पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले