क्या बस्ती में दलित परिवार पर विशेष समुदाय का हमला हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बस्ती में दलित परिवार पर विशेष समुदाय का हमला हुआ?

सारांश

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक दलित परिवार पर विशेष समुदाय के लोगों ने हमला किया है। यह घटना उस समय हुई जब परिवार मंदिर दर्शन से लौट रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की है। क्या यह पुरानी रंजिश का परिणाम है? जानिए पूरी खबर।

मुख्य बातें

दलित परिवार पर हमला गंभीर चिंता का विषय है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।
जांच में पुरानी रंजिश की संभावनाएं भी हैं।
प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है।

बस्ती, 27 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक दलित परिवार पर, जो मंदिर दर्शन से लौट रहा था, एक विशेष समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दलित परिवार ऑटो से वापस आ रहा था, तभी रास्ते में विशेष समुदाय के लोग बकरियां चरा रहे थे। रास्ता खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया। विशेष समुदाय के लोगों ने दलित परिवार पर जानलेवा हमला किया, जिसमें कई सदस्य घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस टीम भेजी गई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अभी पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव के लोगों को समझाया जा रहा है ताकि गांव में कोई और घटना न हो। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस हेतु टीम का गठन कर दिया गया है और उनकी लोकेशन पता की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। कहीं पुरानी रंजिश के चलते तो विवाद नहीं हुआ है? जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक दृष्टि में यह पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब और कहाँ हुई?
यह घटना 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के बस्ती में हुई।
हमले में कितने लोग घायल हुए?
हमले में दलित परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है?
प्रारंभिक जांच में यह पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है।
क्या प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया है?
प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 21 मिनट पहले
  2. 25 मिनट पहले
  3. 37 मिनट पहले
  4. 52 मिनट पहले
  5. 53 मिनट पहले
  6. 1 घंटा पहले
  7. 1 घंटा पहले
  8. 1 घंटा पहले