बस्ती जिले में अपहरण की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में किया समाधान, तीन आरोपी पकड़े गए

Click to start listening
बस्ती जिले में अपहरण की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में किया समाधान, तीन आरोपी पकड़े गए

सारांश

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपहरण और फिरौती की घटना को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्रवाई करने वाली टीम को 50,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

Key Takeaways

  • पुलिस ने 24 घंटे में अपहरण का मामला सुलझाया।
  • तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
  • डीजीपी ने टीम को 50,000 रुपए का इनाम दिया।
  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपहृत युवकों को बचाया।
  • पिता ने अपहरण की सूचना दी थी।

बस्ती, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपहरण और फिरौती की एक गंभीर घटना को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पुलिस टीम को 50,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया है। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्यामाकांत ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में पूरी घटना का विवरण साझा किया।

उन्होंने बताया, "लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी मनोज उपाध्याय ने पुलिस को सूचित किया कि उनका बेटा और बेटी एक लड़के के साथ वाराणसी घूमने गए थे। जब पिता ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, तो दोनों का फोन बंद था। कुछ समय बाद बेटे के फोन से कॉल आई और बताया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने दोनों का अपहरण कर लिया है और 1.66 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं।"

एएसपी श्यामाकांत ने कहा, "लड़के ने पिता से कहा कि पैसे दे दो, नहीं तो आरोपी हमें जान से मार देंगे। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वादी से संपर्क स्थापित कर मुकदमा दर्ज किया गया और पीड़ितों की लोकेशन ट्रेस की गई।"

उन्होंने आगे बताया, "पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई की। टीमों ने दोनों अपहृत युवकों को सकुशल छुड़ा लिया और तीन अपहरणकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।"

एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि इस सफलता पर पुलिस महानिदेशक ने टीम को 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। टीम के सभी सदस्य इस घोषणा से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "यह इनाम हमें और प्रोत्साहित करेगा। भविष्य में भी चुनौतीपूर्ण मामलों में हम इसी तेजी और प्रभावी ढंग से काम करेंगे।"

Point of View

ताकि अपराधियों में डर बना रहे।
NationPress
13/04/2026

Frequently Asked Questions

यह अपहरण मामला कब हुआ?
यह मामला 11 अप्रैल को हुआ था।
पुलिस ने कितने समय में इस मामले को सुलझाया?
पुलिस ने इस मामले को 24 घंटों में सुलझाया।
डीजीपी ने पुलिस टीम को कितना इनाम दिया?
डीजीपी ने पुलिस टीम को 50,000 रुपए का इनाम दिया।
कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया?
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
क्या अपहृत युवकों को सुरक्षित छुड़ाया गया?
हाँ, पुलिस ने दोनों अपहृत युवकों को सकुशल छुड़ाया।
Nation Press