क्या नक्सल प्रभावित बेलनार में नया फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नक्सल प्रभावित बेलनार में नया फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित हुआ?

सारांश

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल प्रभावित बेलनार में एक नया फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित हुआ है, जो बीजापुर और नारायणपुर के गांवों को सीधा जोड़ेगा। यह सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो ग्रामीणों के लिए विकास की नई राह खोलेगी।

मुख्य बातें

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई पहल।
सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण उपलब्धि।
ग्रामीणों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता।
नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने की संभावना।
स्थायी शांति की दिशा में कदम।

दंतेवाड़ा, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित जिले दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के अंतर्गत बीजापुर और अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम बेलनार में जिला दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ की 165वीं वाहिनी द्वारा एक नया फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित किया गया है। इस कैंप की स्थापना से जिला बीजापुर और नारायणपुर के अब तक पहुंच विहीन गांवों को सीधे जोड़ा जा सकेगा।

यह कैंप छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजना "नियद नेल्लानार" के अंतर्गत इस क्षेत्र के ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

प्रतिकूल मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, सुरक्षा बलों ने माओवादियों के कोर जोन क्षेत्र में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए यह महत्वपूर्ण कैंप स्थापित किया। इस कैंप की स्थापना से जिला बीजापुर और नारायणपुर के अब तक पहुंचविहीन गांवों को सीधे जोड़ा जा सकेगा।

बेलनार कैंप की स्थापना के बाद आसपास के ग्रामीणों को अब सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य केंद्र, पीडीएस दुकानें, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। इस पहल से माओवादियों की अंतर-जिला गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों की गति में वृद्धि होगी।

इस कार्य को बस्तर रेंज पुलिस के महानिरीक्षक सुन्दरराज पी और सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक शालीन तथा दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में संपन्न किया गया। दंतेवाड़ा और बीजापुर पुलिस, 165 बटालियन सीआरपीएफ के साथ-साथ कोबरा 201 वाहिनी, यंग प्लाटून 230 वाहिनी और 111 वाहिनी की सक्रिय भागीदारी और समन्वय से यह उपलब्धि हासिल हुई।

नवीन सुरक्षा कैंप बेलनार की स्थापना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की परिकल्पना के अनुरूप है। सुरक्षा बलों का यह कदम उनकी असाधारण साहस, दृढ़ संकल्प और पेशेवर क्षमता का परिचायक है, जो अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में स्थायी शांति, समृद्धि और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को भी उजागर करता है। देश की सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देते हुए, यह पहल इस बात का संकेत है कि सरकार ग्रामीणों के कल्याण के प्रति गंभीर है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेलनार में नया कैंप क्यों स्थापित किया गया?
यह कैंप ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए स्थापित किया गया है।
इस कैंप से किस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी?
इस कैंप से गांवों को सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य केंद्र, और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
इस कैंप की स्थापना में किसकी भूमिका थी?
इस कैंप की स्थापना में बस्तर रेंज पुलिस और सीआरपीएफ की 165वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
राष्ट्र प्रेस