बंगाल की जनता का विकास पर जोर, तुष्टिकरण की राजनीति पर कटाक्ष: रोहन गुप्ता

Click to start listening
बंगाल की जनता का विकास पर जोर, तुष्टिकरण की राजनीति पर कटाक्ष: रोहन गुप्ता

सारांश

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी की तुष्टिकरण की राजनीति पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब विकास के लिए मतदान करेगी।

Key Takeaways

  • बंगाल की जनता विकास की ओर अग्रसर है।
  • तुष्टिकरण की राजनीति को नकारा जा रहा है।
  • टीएमसी सरकार को चुनौती दी जा रही है।
  • मोदी सरकार की विदेश नीति ने स्थिरता बनाए रखी है।
  • रामनवमी पर शुभकामनाएं दी गईं।

अहमदाबाद, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संदर्भ में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चाहिए, बल्कि विकास की आवश्यकता है। इस बार लोग विकास के लिए मतदान करेंगे।

अहमदाबाद में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि इंडी गठबंधन की 'मोहब्बत की दुकान' में, वर्षों से नफरत के पकवान परोसे जा रहे हैं। बंगाल के लोगों ने इसका अनुभव किया है और इसीलिए अब उन्होंने बदलाव लाने का संकल्प लिया है। वहां डर और तुष्टीकरण की राजनीति का माहौल बना हुआ है। अगर आप किसी भी बंगाली से पूछेंगे, तो आपको यही उत्तर मिलेगा।

अब तक, टीएमसी ने घुसपैठियों के समर्थन से अपनी सरकार बनाई थी, लेकिन अब उनका समय समाप्त हो गया है। बंगाल बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ चुका है।

भाजपा नेता ने कहा कि बंगाल में आरजी कर अस्पताल में जो घटना हुई, उसने पूरे बंगाल और देश को हिलाकर रख दिया। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने उस बेटी की चीखों को अनसुना कर दिया। पूरे देश ने देखा कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई में कैसे बार-बार रुकावटें आईं। पीड़िता की मां को टिकट दिया गया है, और जब वे चुनाव जीतकर विधानसभा जाएंगी, तो अपनी बेटी की आवाज उठाने में सक्षम होंगी।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत की विदेश नीति पर चर्चा करते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि यह मोदी सरकार की विदेश नीति और कूटनीति की एक बड़ी उपलब्धि है कि लगभग 88 फीसदी कच्चे तेल के आयात के बावजूद 25 दिनों में भी भारत की स्थिति स्थिर बनी हुई है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह सरकार की रणनीति और नीतियों की सफलता को दर्शाता है, जबकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर डर और पैनिक का माहौल बनाने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने उसे भी विफल कर दिया, क्योंकि जनता को मोदी पर विश्वास है और यह सरकार 140 करोड़ देशवासियों के हित को सुनिश्चित करने में लगी हुई है।

रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भारत की आस्था और श्रद्धा के प्रतीक, हम सबके आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस श्री रामनवमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान राम भारतीय संस्कृति के आदर्श हैं, उनका जीवन मन, वाणी और कर्म में श्रेष्ठता लाने की प्रेरणा देता है।

Point of View

जनता बदलाव की ओर अग्रसर है। यह दृष्टिकोण न केवल स्थानीय चुनावों को प्रभावित करेगा, बल्कि पूरे देश में राजनीतिक संवाद को भी नया दिशा देगा।
NationPress
30/03/2026

Frequently Asked Questions

रोहन गुप्ता ने किस मुद्दे पर बात की?
रोहन गुप्ता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तुष्टिकरण की राजनीति और विकास के मुद्दे पर बात की।
बंगाल की जनता का क्या कहना है?
बंगाल की जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति से तंग आ चुकी है और विकास के लिए मतदान करने का संकल्प लिया है।
क्या टीएमसी की सरकार को चुनौती दी जा रही है?
हां, रोहन गुप्ता ने कहा कि टीएमसी सरकार का समय समाप्त हो गया है और बंगाल बदलाव की ओर बढ़ रहा है।
मोदी सरकार की विदेश नीति पर क्या कहा गया?
रोहन गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति ने भारत की स्थिति को स्थिर रखा है, भले ही कच्चे तेल का आयात बढ़ा हो।
रामनवमी पर क्या संदेश दिया गया?
रोहन गुप्ता ने रामनवमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान राम के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
Nation Press