क्या 'द ओवल' टेस्ट में भारत ने 396 रन बनाकर जड़ दी जीत की बुनियाद?
सारांश
मुख्य बातें
लंदन, 2 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में भारत 396 रनों पर ऑल आउट हो गया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक के बाद रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम का स्कोर 396 रनों तक पहुँचाया।
भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 75 रनों से की थी। पहले सत्र में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बल्ले से कमाल करते हुए अपना पहला अर्धशतक लगाया। आकाश ने 94 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हुए। गिल 11 और नायर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यशस्वी जायसवाल ने एक छोर थामकर बेहतरीन शतक बनाया। यह उनका छठा टेस्ट शतक था। उन्होंने 164 गेंदों पर 2 छक्के और 12 चौके लगाते हुए 118 रन बनाए।
रवींद्र जडेजा ने 77 गेंदों पर 53, ध्रुव जुरेल ने 46 गेंदों पर 34 और वाशिंगटन सुंदर ने 46 गेंदों पर 53 रन बनाकर टीम का स्कोर 396 तक पहुँचाया।
इंग्लैंड को पहली पारी में 23 रनों की लीड मिली थी। इस आधार पर इंग्लैंड को अब पांचवें टेस्ट में जीत के लिए 374 रन बनाने होंगे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 5, गस एटकिंसन ने 3, और जोमी ओवर्टन ने 2 विकेट चटकाए।
इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए थे। भारत के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए थे।
टीम इंडिया की पहली पारी 224 रनों पर समाप्त हुई, जिसमें सर्वाधिक 57 रन करुण नायर ने बनाए थे। गस एटकिंसन ने 5 विकेट लिए थे। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर भारत पर 23 रनों की बढ़त मिली थी।
इंग्लैंड के लिए 374 का लक्ष्य आसान नहीं होगा। यदि भारतीय टीम यह टेस्ट मैच जीत जाती है, तो सीरीज 2-2 से बराबर हो सकती है। वर्तमान में, इंग्लैंड 2-1 से टेस्ट सीरीज में आगे है।