4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आकाश दीप का अर्धशतक और जायसवाल का शतक भारत को जीत दिला सकता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आकाश दीप का अर्धशतक और जायसवाल का शतक भारत को जीत दिला सकता है?

सारांश

लंदन में खेले जा रहे 'द ओवल' टेस्ट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश दीप के अर्धशतक और यशस्वी जायसवाल के शतक के करीब होने से टीम की उम्मीदें जगी हैं। क्या ये खिलाड़ी भारत के लिए मैच जीतने में मदद करेंगे? पढ़ें पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

आकाश दीप ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
यशस्वी जायसवाल शतक के करीब हैं।
भारत ने लंच तक 189/3 का स्कोर बनाया।
इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई।
भारत को सीरीज में बराबरी के लिए इस टेस्ट को जीतना होगा।

लंदन, 2 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले 'द ओवल' टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस सत्र का प्रमुख सितारा आकाश दीप रहे, जिन्होंने गेंदबाजी में नहीं बल्कि बल्ले से अपने कौशल का परिचय देते हुए अर्धशतक जड़ा। लंच से ठीक पहले उन्होंने 66 रन की पारी खेलकर आउट हुए। भारत ने लंच तक 3 विकेट खोकर 189 रन बना लिए हैं, और उनकी कुल बढ़त 166 रन हो चुकी है।

भारतीय टीम ने तीसरे दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 75 रन से की थी। आकाश दीप ने दिन की शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर आक्रमण प्रारंभ किया और टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। आकाश ने 94 गेंदों में 12 चौके की मदद से 66 रन बनाए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

यशस्वी जायसवाल बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं और अपने शतक के करीब हैं। उन्होंने 106 गेंदों में 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 85 रन की पारी खेली है। वह अपने दूसरे शतक से केवल 15 रन दूर हैं। उनके साथ कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच फिलहाल 12 रन की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले, इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए थे। भारत के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए।

भारत की पहली पारी 224 रन पर समाप्त हुई थी, जिसमें सर्वाधिक 57 रन करुण नायर ने बनाए थे। गस एटकिंसन ने 5 विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 23 रन की बढ़त बनाई थी।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम 1-2 से पीछे है। यदि भारत यह टेस्ट जीतता है तो सीरीज 2-2 से बराबरी पर आ जाएगी। टीम इंडिया इस मुकाबले में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बिना खेल रही है। वहीं इंग्लैंड टीम भी बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे सितारों के बिना मैदान में है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और खिलाड़ियों का फॉर्म इस दिशा में सकारात्मक संकेत दे रहा है। हर गेंद और हर रन इस मुकाबले का महत्व बढ़ा रहा है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आकाश दीप ने कितने रन बनाए?
आकाश दीप ने 66 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल का स्कोर क्या है?
यशस्वी जायसवाल ने 85 रन बनाए हैं।
भारत की कुल बढ़त कितनी है?
भारत की कुल बढ़त 166 रन है।
इंग्लैंड की पहली पारी का स्कोर क्या था?
इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी।
भारत को सीरीज में क्या स्थिति है?
भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले