क्या 'द ओवल' टेस्ट में जायसवाल का अर्धशतक भारत को मजबूत बनाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'द ओवल' टेस्ट में जायसवाल का अर्धशतक भारत को मजबूत बनाएगा?

सारांश

द ओवल टेस्ट में भारतीय टीम ने दूसरे दिन खेल खत्म होने पर 75 रन का स्कोर बना लिया है। क्या जायसवाल का अर्धशतक भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा? जानें इस मुकाबले की महत्वपूर्ण बातें और आगे की रणनीति।

मुख्य बातें

दूसरे दिन भारत का स्कोर 75/2 है।
यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया है।
भारत को एक मजबूत स्कोर बनाना होगा।
इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई।
भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

लंदन, 2 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया। खेल के अंत में भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर अपनी लीड 52 रन की कर ली थी। जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन पर नाबाद हैं।

भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहला झटका 46 के स्कोर पर लगा। केएल राहुल 7 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। इसके बाद 70 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका साईं सुदर्शन के रूप में लगा। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। विकेटों के पतन के बीच यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ नाइट वॉचमैन के रूप में उतरे आकाश दीप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है।

तीसरे दिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी, तो बड़ा स्कोर बनाने की आवश्यकता होगी, ताकि इंग्लैंड को चौथी पारी में एक सम्मानजनक टारगेट दिया जा सके। इसके लिए जायसवाल के साथ-साथ गिल, नायर, जडेजा, जुरेल और सुंदर को अच्छी और जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी होगी।

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉले ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। बेन डकेट ने 43 और जो रूट ने 29 रन बनाए।

भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए। आकाश दीप ने 1 विकेट लिया।

भारतीय टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत 6 विकेट पर 204 रन से की थी। पूरी टीम 224 रन पर सिमट गई। सर्वाधिक 57 रन करुण नायर ने बनाए।

इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 5, जोश टंग ने 3 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट लिया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन अभी भी कई चुनौतियाँ बाकी हैं। जायसवाल का अर्धशतक एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन टीम को एक ठोस स्कोर बनाने के लिए लगातार बल्लेबाजी की आवश्यकता होगी। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है भारत के लिए, जहाँ उन्हें इंग्लैंड को चुनौती देने का मौका मिल रहा है।
RashtraPress
18 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

द ओवल टेस्ट में भारत का स्कोर क्या है?
दूसरे दिन के खेल के अंत में भारत का स्कोर 75/2 है।
जायसवाल ने कितने रन बनाए?
यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए और नाबाद हैं।
भारत को आगे की पारी में क्या करना होगा?
भारत को एक बड़ा स्कोर बनाना होगा ताकि इंग्लैंड को चुनौती दी जा सके।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले