क्या 'द ओवल' टेस्ट में इंग्लैंड जीत पाएगा? तीसरे दिन की स्थिति
सारांश
मुख्य बातें
लंदन, 3 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 'द ओवल' में चल रहे पांचवें टेस्ट का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। खेल के अंत में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रनों की आवश्यकता है।
इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने आए जैक क्रॉले और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 50 रन जोड़े। मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉले को 14 के स्कोर पर बोल्ड किया, जिसके साथ ही दिन के खेल के समाप्त होने की घोषणा की गई। बेन डकेट 34 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले, टीम इंडिया की दूसरी पारी 396 रन पर समाप्त हुई थी। यशस्वी जायसवाल के शतक के बाद रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रनों की अर्धशतकीय पारियाँ खेलकर टीम का स्कोर 396 रनों तक पहुँचाया।
भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 75 रन से की थी। पहले सत्र में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले अर्धशतक को हासिल किया। आकाश ने 94 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए। गिल 11 और नायर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
यशस्वी जायसवाल ने एक छोर थामे रखा और बेहतरीन शतक बनाया। उनका यह छठा टेस्ट शतक था, जिसमें उन्होंने 164 गेंदों पर 2 छक्के और 12 चौके लगाते हुए 118 रन बनाए।
रवींद्र जडेजा ने 77 गेंदों पर 53, ध्रुव जुरेल ने 46 गेंदों पर 34 और वाशिंगटन सुंदर ने 46 गेंदों पर 53 रन बनाकर टीम का स्कोर 396 तक पहुँचाया। इंग्लैंड को पहली पारी में 23 रन की लीड मिली थी।
इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 5, गस एटकिंसन ने 3 और जोमी ओवर्टन ने 2 विकेट लिए।
इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉले ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए थे। भारत के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए।
वहीं, भारत की पहली पारी 224 रनों पर समाप्त हुई, जिसमें सर्वाधिक 57 रन करुण नायर ने बनाए। गस एटकिंसन ने 5 विकेट लिए थे।