30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज की?

सारांश

भारत ने अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर पारी और 140 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने भारतीय फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। जानिए इस ऐतिहासिक मैच में क्या-क्या हुआ।

मुख्य बातें

भारत ने अहमदाबाद टेस्ट में पारी और 140 रन से जीत दर्ज की।
मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए।
रवींद्र जडेजा ने 104 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की पहली पारी में 448 रन बनाए गए।
यह शुभमन गिल की टेस्ट कप्तान के रूप में पहली जीत है।

अहमदाबाद, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रन से जीत लिया। भारतीय दर्शक इस जीत से बेहद खुश हैं। फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी जमकर प्रशंसा की है।

मैच देखने आए सारांश ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में अद्भुत गेंदबाजी की। हमने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर दबदबा बनाए रखा।"

महर्षि ने कहा, "यह मैच अद्भुत था। पूरी भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की।"

एक छोटे फैन ने कहा, "आज मैं स्कूल नहीं गया। मैं इस मैच को देखने के लिए पहली बार स्टेडियम आया था, जहाँ मैंने वेस्टइंडीज के विकेटों का पतझड़ देखा। पूरी भारतीय टीम ने शानदार खेला, लेकिन रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन सराहनीय था।"

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में मात्र 162 रन पर समेट गई। टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 32 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।

इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 448/5 का स्कोर बनाकर घोषित किया। इस पारी में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 100 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 125 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने पहली पारी के आधार पर 286 रन की विशाल बढ़त हासिल की। इसके बाद मेज़बान टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में केवल 146 रन पर समेटकर पारी के अंतर से जीत दर्ज की।

इस पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया। यह शुभमन गिल की बतौर टेस्ट कप्तान भारतीय सरजमीं पर पहली जीत भी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें खिलाड़ियों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हम सभी को गर्व है कि हमारी टीम ने अपने देश को गर्वित किया है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अहमदाबाद टेस्ट में भारत की जीत का स्कोर क्या था?
भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया।
भारत की ओर से कौन-कौन से खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया?
मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने शानदार खेल दिखाया।
वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में कितने रन बनाए?
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में केवल 162 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले